
Guru Gochar 2025 May: गुरु गोचर 2025 का जानें सभी राशियों पर प्रभाव
Guru Gochar 2025 May: वर्ष 2025 में गुरु राशि परिवर्तन कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है, ज्योतिषियों की मानें तो बृहस्पति राशि परिवर्तन का मेष, वृषभ समेत कई राशि के लोगों को बेहद शुभ फल मिलेगा। आइये जानते हैं बृहस्पति राशि परिवर्तन आपकी जिंदगी में क्या गुल खिलाएगा। पढ़ें मेष से मीन तक पर गुरु गोचर का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति 14 मई को मेष राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। गुरु का यह परिवर्तन मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल देगा। इससे मेष राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में अप्रत्याशित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा और रिश्ते में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि में गुरु का गोचर वृषभ राशि वालों के धन, परिवार और वाणी को प्रभावित करेगा। इससे वृषभ राशि वालों की वाणी में सुधार होगा, आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा और पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही इस समय वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे।
गुरु का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यहां विराजमान बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव, सप्तम भाव और नवम भाव पर होगी, जिससे संतान, शिक्षा, प्रेम विवाह, विवाह, दांपत्य जीवन और भाग्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो इस समय विवाह तय हो सकता है। शिक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। धन संचित करने में सफल होंगे।
ये भी पढ़ेंः
मिथुन राशि में गुरु का राशि परिवर्तन कई कार्यों में धन खर्च कराएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। इस समय पारिवार के सुख सुविधाओं को बढ़ाने पर आप ध्यान देंगे। ससुराल से अच्छी खबरें मिलेंगी। संतान, वैवाहिक जीवन, नौकरी और व्यापार में भी लाभ होगा।
गुरु गोचर सिंह राशि वालों की धन संबंधी समस्याओं का समाधन करेगा। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी। 14 मई के बाद सिंह राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग भी बनेंगे। भाई बहनों से संबंध सुधरेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।
गुरु गोचर 2025 कन्या राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। इस समय आपको संयम और विनम्रता से काम लेना होगा। यह समय पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का समय है। धन संचय करने के लिए आप अधिक प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ेंः
गुरु राशि परिवर्तन 2025 के प्रभाव से तुला राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं, इस समय तुला राशि वालों को किसी काम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि आपके काम में भाई बहनों का साथ मिलेगा। शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। व्यापार के लिए यह मध्यम समय है।
मिथुन राशि में गुरु राशि परिवर्तन 2025 कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने को आगाह कर रहा है । क्योंकि इस समय बनते हुए काम अटक सकते हैं। धन संबंधी मामलों में भी परेशानी हो सकती है। इस समय वृश्चिक राशि वालों की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस समय खर्च भी बढ़ सकते हैं। गुरु गोचर के प्रभाव से लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। साथ ही कभी-कभी धन प्राप्ति हो सकती है। अक्टूबर से स्थिति सामान्य होगी। भाग्य मजबूत होगा और आप सफलता पाएंगे।
धनु राशि वालों के लिए गुरु गोचर स्वभाव में परिवर्तन लाएगा और दांपत्य जीवन को मजबूत बनाएगा। आप यदि कोई व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी इस समय सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों को इस समय भूमि और यात्राओं से लाभ होगा। इस समय आपकी आमदनी बढ़ेगी। अक्टूबर के बाद सतर्क रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः
गुरु का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। गुरु गोचर के प्रभाव से अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव से लाभ होगा। इस समय मकर राशि वालों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। करियर में तरक्की और भौतिक सुख-सुविधाओं के बढ़ने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
गुरु का गोचर कुंभ राशि वालों को अचानक से धन लाभ कराएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र की योजनाओं में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो समय अनुकूल है। इस समय पद और वेतन में उन्नति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे कुंभ राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
मिथुन राशि में गुरु राशि परिवर्तन मीन राशि वालों को शुभ फल देगा। इस समय धार्मिक और मांगलिक कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे, अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक कपल्स का जीवन सुखद रहेगा, नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
संबंधित विषय:
Updated on:
24 Dec 2024 11:24 am
Published on:
24 Dec 2024 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
