
राशि अनुसार कन्या पूजन से मिलते हैं शुभ परिणाम- image AI
Ashtami 2026 : नवरात्र पर्व की समापन बेला करीब आ चुकी है। आज सप्तमी से 3 प्रमुख तिथियों की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि में अब महा अष्टमी और महा नवमी मनाई जाएगी। इन दोनों तिथियों पर यज्ञ, हवन के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन भी किया जाता है। उन्हें भोजन भी कराया जाता है। कन्याओं को दान भी दिया जाता है। वर्तमान में कन्या पूजन में गिफ्ट देने का चलन है। उन्हें अपनी राशि के अनुसार भेंट देने से शुभ फलों में वृद्धि हो सकती है। इससे माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है जिससे धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि कन्याओं को यथासंभव उनकी जरूरत की चीजें दी जानी चाहिए। वे साक्षात देवी का रूप हैं इसीलिए पूर्ण भक्ति भाव के साथ उन्हें पूजें।
मेष राशि
इस राशि के जातक अष्टमी के दिन लाल रंग का त्याग करें। कन्याओं के चरण स्पर्श करते हुए उन्हें अपनी क्षमता अनुसार लाल क्लिप्स, हेयरबैंड या वस्त्र भेंट करें।
वृष राशि
शुक्र के स्वामित्व की इस राशि के जातक कन्याओं को कोई चमकती हुई वस्तु भेंट कर सकते हैं। अमेरिकन डायमंड, क्रिस्टल स्टोन के सजावटी सामान भी दे सकते हैं।
मिथुन राशि
राशि के स्वामी बुद्ध की प्रसन्नता के लिए भी दुर्गापूजन किया जाता है। इन जातकों को कन्या पूजन में हरे रंग की क्लिप्स, हेयर बैंड या वस्त्र देना चाहिए।
कर्क राशि
चंद्रमा के स्वामित्व की इस राशि के जातक कन्याओं को भोजन में खीर जरूर खिलाएं। उन्हें ऑफ व्हाइट कलर के जरूरत के सामान भेंट करें।
सिंह राशि
सूर्य प्रधान इस राशि के जातक कन्याओं को स्वर्णिम दिखनेवाली वस्तुएं दान करें। क्षमता हो तो पीतल या तांबा की कोई छोटी वस्तु दे सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक भक्ति भाव से कन्या पूजन करें। इसके बाद उन्हें पठन पाठन से संबंधित वस्तुएं भेंट करें।
तुला राशि
शुक्र के स्वामित्व के इस राशि के जातक कन्या पूजन में सिल्वर प्लेटेड वस्तुएं दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मां भगवती की प्रसन्नता के लिए कन्याओं को खेल-कूद से संबंधित सामग्री भेंट करना अधिक शुभ हो सकता है।
धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाले इस राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए कन्याओं को ब्रास से बने सामान भेंट कर सकते हैं। पीले रंग की चीजें भी दान कर सकते हैं।
मकर राशि
शनि प्रधान ये जातक कन्याओं को काले या गहरे नीले रंग का सामान दे सकते हैं। यथासंभव लोहे का सजावटी सामान देना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
इस राशि के जातक कन्याओं से ही पूछकर अपने बजट के अनुसार वस्तुएं दान में दें। काले चने या सरसों के तेल में बने खाद्य पदार्थों का सेवन कराएं।
मीन राशि
गुरु प्रधान ये जातक कन्याओं को क्रिएटिविटी से जुड़ी वस्तुएं दान करें। उनके चरणों पर अपना माथा अवश्य लगाएं।
Updated on:
17 Oct 2026 12:38 pm
Published on:
17 Oct 2026 12:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
