28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / Margashirsha 2026: अगहन माह के इस प्रयोग से याद आ सकती हैं पिछले जन्म की घटनाएं

Margashirsha 2026: अगहन माह के इस प्रयोग से याद आ सकती हैं पिछले जन्म की घटनाएं

Margashirsha 2026: श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय है मार्गशीर्ष यानि अगहन मास, विष्णु सहस्त्रनाम स्त़़ोत्र और गजेंद्रमोक्ष का करना चाहिए पाठ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Nov 2026, 2:51 PM IST

मार्गशीर्ष अगहन माह

मार्गशीर्ष अगहन माह

Margashirsha 2026: मार्गशीर्ष प्रारंभ हो चुका है। इसका समापन हिंदू पंचांग के अनुसार 25 नवंबर से शुरु हुए इस मास का समापन 23 दिसंबर को होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा का चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होने की वजह से इस महीने को मार्गशीर्ष कहते हैं। हिंदू केलेंडर के 9 वें माह मार्गशीर्ष को अगहन माह भी कहा जाता है। इस महीने दान करने से अनेक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नृत्य-गीतादि उत्सवों का आयोजन भी इस माह में करने का विधान है।

धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। श्रीकृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है कि महीनों में मार्गशीर्ष मैं ही हूं। यही कारण है कि भगवान कृष्ण की स्तुति एवं भागवत कथा करने के लिए यह मास सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस माह की पूर्णिमा को चन्द्रपूजा अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि इसी दिन चन्द्रमा को सुधा से सिंचित किया गया था। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां-बहन और पुत्री को वस्त्र देना चाहिए। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को ही दत्तात्रेय जयन्ती भी मनाई जाती है। मार्गशीर्ष मास में शंख बजाने का भी विधान है। इस माह में शंख में पावन जल भरें और घर के पूजास्थल पर रखे विष्णुजी के विग्रह पर मंत्र जाप करते हुए घुमाएं। इस जल को दीवारों पर छीटने से शांति आती है, क्लेश दूर होते हैं।

मार्गशीर्ष माह में श्रीमदभागवत ग्रंथ के दर्शनभर का महत्व बताया गया है। इस संबंध में स्कन्द पुराण में कहा गया है कि मार्गशीर्ष या अगहन मास में श्रीमदभागवत ग्रंथ को दिन में एक बार प्रणाम करना चाहिए। इस मास में दो अन्य स्तोत्र के पाठ की भी बहुत महिमा बताई गई है। मार्गशीर्ष मास में विष्णु सहस्त्र नाम और गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करने से सुख प्राप्त होते हैं और जिंदगी में आनेवाले अवरोध खत्म होते हैं।

धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य मार्गशीर्ष माह का एक अनूठा प्रयोग भी बताते हैं। इसके अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी को उपवास प्रारम्भ कर एक साल तक प्रति मास की द्वादशी को उपवास रखें। इस दिन भगवान विष्णु के 12 नामों में से प्रत्येक का एक-एक मास तक पूजन करें। विश्वासपूर्वक यह व्रत करने से मोक्ष प्राप्त होता है। खास बात यह है कि इस प्रयोग से भक्त अपने पूर्व जन्म के बारे में भी जान लेता है।उन्हें पिछले जन्म की घटनाएं याद आने लगती हैं।

नोट— ये लेख ज्योतिष ग्रंथों, धर्माचार्यों और ज्योतिषाचार्यों द्वारा दी गई जानकारियों पर आधारित है।