
Vrishchik Varshik Rashifal 2025: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025
Vrishchik Varshik Rashifal 2025: नए साल 2025 में राहु, गुरु, केतु और शनि का राशि परिवर्तन लोगों के जीवन पर बड़े प्रभाव डालेगा। यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो यहां जानिए अगले साल कैसा रहेगा आपका करियर, आर्थिक जीवन और आर्थिक स्थिति
वृश्चिक वार्षिक राशिफल करियर 2025 के अनुसार नया साल आपके लिए नौकरी में मिलाजुला फल देगा। वृश्चिक राशि के छठे भाव के स्वामी मंगल नए साल में कुछ समय अच्छे तो कुछ समय कमजोर परिणाम देंगे। जबकि ज्यादातर समय आपको औसत परिणाम मिलेगा।
साल 2025 की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि की दृष्टि छठे भाव पर रहेगी। इसलिए नौकरी को लेकर कुछ असंतोष मन में रह सकता है। मार्च के बाद शनि गोचर के बाद नौकरी को लेकर संतोष होंगे। मई महीने के मध्य तक बृहस्पति अच्छे परिणाम देंगे। मई महीने तक नौकरी में उपलब्धियां मिलती रहेंगी। यदि इस बीच में जॉब में परिवर्तन करने की इच्छा हो तो आप कर सकते हैं। इसके बाद थोड़ी कठिनाई बढ़ेगी। लेकिन विदेश में काम करने वाले या दूर जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को इस समय भी शुभ फल मिलेंगे।
मई से राहु चतुर्थ और केतु दशम भाव में गोचर करेगा, जिसके चलते आपके करियर में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। इस समय वर्तमान नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। ऑफिस में आपकी अपने सहकर्मियों से अनबन रह सकती है, इस समय ऐसा हो सकता है कि बॉस से मतभेद उभरकर सामने आए। इस समय आपको अपने काम से काम रखना होगा।
ये भी पढ़ेंः
भविष्यवक्ता डॉ.अनीष व्यास के अनुसार वर्ष 2025 आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी, इस साल आप अच्छा धन कमाएंगे। मेहनत करेंगे तो आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष 2025 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान से गोचर करेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आपके पास निश्चित रूप से धन होगा और आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस साल पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिलेगी। वर्ष 2025 के शुरुआती महीने आपके लिए बेहद शानदार रहने वाले हैं। आपके जीवन में आजीविका के साधन बढ़ेंगे। बिजनेस की दुनिया में आपका नाम होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी और सभी कार्य आपकी योजना के अनुरूप होंगे।
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और समय आपके अनुकूल होगा। यह वर्ष वृश्चिक राशि वालों को समृद्ध करेगा। पूरे वर्ष अप्रैल के बाद आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। आभूषण, जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। फरवरी तक धन का व्यय मेडिकल कार्य में हो सकता है।
आर्थिक मामलों में कोई मील का पत्थर स्थापित करेंगे। मई के मध्य के बाद बृहस्पति धन भाव का स्वामी होकर धन भाव को देखेंगे। ऐसी स्थिति में बचत करने के मामले में या बचाए हुए धन के मामले में बृहस्पति सकारात्मक परिणाम देंगे। लेकिन आमदनी के मामले में कोई मदद नहीं कर पाएगा। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक का समय आमदनी की दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। वहीं बाद का समय आमदनी की दृष्टिकोण से थोड़ा सा कमजोर रहेगा लेकिन बचत की दृष्टिकोण से अच्छा बना रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
डॉ.अनीष व्यास के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल 2025 सकारात्मक रहेगा। मई तक गुरु की शुभ दृष्टि के कारण परिवार में खुशहाली रहेगी। इस समय संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है और उनकी प्रगति से आप प्रसन्न होंगे। मई महीने के मध्य तक आपके दूसरे भाव का स्वामी बृहस्पति अच्छी स्थिति में रहेगा, जो घर परिवार का माहौल अच्छा रखने में मददगार बनेगा।
मई के मध्य के बाद बृहस्पति आठवें भाव में जाने के कारण कुछ कमजोर हो जाएंगे। हालांकि बृहस्पति तब भी दूसरे भाव और चौथे भाव को देखेंगे। इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी लेकिन कमजोर होने से पहले के जैसे परिणाम देने में असमर्थ हो सकते हैं। इसी बीच में मार्च के बाद से शनि की दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ने लगेगी। अतः कुछ परिजनों के बीच असंतुलन और असंतोष देखने को मिल सकता है।
गृहस्थ जीवन में इस वर्ष तुलनात्मक रूप से अच्छा माहौल मिलेगा। विशेष रूप से मार्च के बाद शनि का प्रभाव चतुर्थ भाव से दूर हो जाएगा, ऐसे में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। हालांकि मई के बाद से राहु का प्रभाव चतुर्थ भाव पर शुरू हो जाएगा जो कुछ व्यवधान देने का काम करेगा लेकिन पुरानी समस्याएं दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे।
मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का प्रभाव चतुर्थ भाव पर रहेगा; वह भी आपकी मदद करता रहेगा। इस तरह से हम पाते हैं कि पारिवारिक मामलों के लिए साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा है जबकि दूसरा हिस्सा कुछ कमजोर है। वहीं गृहस्थ मामलों के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य के अनुसार नया साल आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत फैमिली लाइफ के लिहाज से सुख शांति वाला रहेगा। देवगुरु बृहस्पति आपके जीवन में पॉजिटिव प्रभाव लेकर आएंगे। आप एक आरामदायक जीवन का आनंद लेंगे। आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और आप जीवन में आसानी से आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको उम्मीद से बेहतर लाभ होगा।
इस साल आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने साथी को ढेरों गिफ्ट्स दे सकते हैं या आप दोनों किसी ट्रिप पर जा सकते है। आप अपने रिश्तों में वफादारी, प्यार और सम्मान का भाव रखोंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल सबसे यादगार रहने वाला है। आप इस साल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर सकते हैं यानी नए साल में शादी हो सकती है। आपके घर परिवार मे खुशियों की बहार होगी। आपका मन खुश रहेगा।
आपके घर में इस साल कई धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं, जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए इस साल कई अच्छे लव प्रपोजल या मैरिज प्रपोजल आ सकता है।
आपके जीवन में यह नया अनुभव आपको बहुत ही सुकून देगा। आप इस नई शुरुआत के हर पल को इंजॉय करेंगे। मई महीने के बाद से पंचम भाव से राहु केतु का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में एक दूसरे को लेकर जो गलतफहमियां थीं वो दूर हो सकती हैं। आप लोगों का नजरिया प्रेम संबंध को लेकर और भी अच्छा होता जाएगा लेकिन मार्च के महीने के बाद से शनि का गोचर पंचम भाव में हो जाएगा जो प्रेम संबंधों में कुछ बेरुखी दे सकता है।
हालांकि शनि सच्चा प्रेम करने वाले लोगों के लिए मददगार भी बन सकता है। अर्थात यदि आपका प्रेम वास्तविक है आप एक दूसरे से प्रेम करते हैं और भविष्य में विवाह करने की इच्छा भी रखते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन यदि आपका सिर्फ प्यार में दिखावा करते हैं तो प्रेम संबंध में दरार आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक राशिफल शिक्षा के अनुसार यह साल आपको औसत परिणाम देगा। इस वर्ष अपने सब्जेक्ट पर प्रॉपर फोकस बनाए रखना कठिन होगा, जो लोग लगातार कोशिश करेंगे वह न केवल अपने सब्जेक्ट पर फोकस बना सकेंगे बल्कि अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर पाएंगे। वहीं जो लोग अध्ययन के प्रति अधिक गंभीर नहीं रहते हैं उन्हें इस साल पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत होगी।
बृहस्पति का गोचर भी मई महीने के मध्य भाग से पहले आपको ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाहेगा, लेकिन मई मध्य के बाद खूब मेहनत की आवश्यकता का संकेत बृहस्पति का गोचर भी कर रहा है। हालांकि शोध के विद्यार्थियों को बृहस्पति का गोचर मई मध्य के बाद भी अच्छे परिणाम देगा लेकिन अन्य विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। शिक्षा के मामले में यह साल थोड़ा सा कमजोर है, उस कमजोरी को दूर कर अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
यदि आप अपने तकनीकी और चिकित्सीय ज्ञान को पुष्ट करना चाहते हैं, तो अनुकूल माहौल मिलेगा, यानी प्रयास करें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं, अज्ञानता की समस्याओं से न जूझें तो सितारों की चाल सुखद और शानदार परिणाम देने वाली होगी। कुल मिलाकर वर्ष के इन महीनों में सितारों की चाल आपकी शिक्षा के लिए अच्छी रहेगी। लेकिन अपनी ओर से कोताही न करें।
डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बहुत अच्छी रहेगी। मई से जून तक का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत बेहतर नहीं है। मंगल अष्टम उदर विकार देता है। इसलिए मार्च और जून में लीवर के प्रति बहुत सावधानी बरतें। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य में कोई विशेष परेशानी नहीं आएगी। अपने स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का हल निकालने के लिए आपको नियमित रूप से मेडिटेशन करना चाहिए।
आपको अपने खान-पान और अपने आस-पास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अपने बिजी लाइफस्टाइल से समय निकालकर फिजिकल एक्टिविटीज करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। वर्ष के अंतिम महीनों में आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप जीवन की मुश्किलों का आसानी से सामना करने में सफल होंगे।
आप अपने हर काम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस साल महिलाओं को अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपनी बिजी लाइफ से अपने लिए कुछ समय जरूर निकालें और योग और मेडिटेशन जरूर करें। छात्रों को कुछ समय मनोरंजन के साधनों जैसे म्युजिक, अपना पसंदीदा गेम या फिर अपनी कोई हॉबी पर जरूर अमल करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मई महीने के बाद से राहु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा जो सीने से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। मार्च के बाद शनि का गोचर पेट आदि से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। इस तरह से कुछ पुरानी समस्याएं दूर होगी तो नई समस्याओं के आने की संभावनाएं भी रहेंगी। ऐसे में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल मिला-जुला रह सकता है। अतः इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति खूब जागरूक बने रहना है। विशेषकर जिन लोगों को पेट, सिर दर्द, कमर दर्द व सीने आदि से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
डॉ.अनीष व्यास के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को अच्छे फल को अधिकतम करने और खराब फल को न्यूनतम करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। चीटियों को आटा डालना भी लाभदायक होता है।
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Dec 2024 09:00 pm
Published on:
25 Dec 2024 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
