
vrishabh rashi 2025: वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025
Vrishabh Varshik Rashifal prediction: नए साल 2025 में जल्दी-जल्दी राशि बदलने वाले ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध आदि के साथ ही धीमी चाल चलने वाले 4 बड़े ग्रह गोचर करेंगे। शनि, गुरु, राहु, केतु आदि इन ग्रहों के चाल बदलने का सभी राशि के लोगों पर बड़ा असर पड़ेगा।
इसके अलावा शनि की दृष्टि और वक्री शुक्र भी काफी प्रभावित करेंगे। हालांकि कुछ ज्योतिषीय उपाय से दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपकी राशि वृषभ है और अपने भविष्य को लेकर सवाल मन में हैं तो पढ़ें वार्षिक वृषभ राशिफल 2025
वृषभ वार्षिक राशिफल शिक्षा और करियर (Career In Taurus Annual Horoscope Hindi): वृषभ वार्षिक राशिफल शिक्षा और करियर 2025 के अनुसार नया साल वृषभ राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। शुरुआती तीन माह के दौरान राहु के एकादश और दशम भाव में प्रभाव में रहने से शिक्षा और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल 2025 तक का समय वृषभ राशि वालों की पढ़ाई के लिए शुभ फल देने वाला है।
इस समय बच्चों को अपनी शिक्षा की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इसके बाद राहु के दशम भाव में गोचर से करियर में परेशानी भी आ सकती है। लेकिन इसके बावजूद शनि की शुभ स्थिति के कारण अधिकारी वर्ग के लोग आपके प्रमोशन को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। मैनेजमेंट से जुड़े काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नए साल के पहले 3 महीने आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि इस साल पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। यदि किसी तरह का कोई लीगल केस है तो वह निपट सकता है। नया काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है, इसमें कुछ जोखिम भी हो सकता है। हालांकि इससे आप पर काम का बोझ बढ़ेगा।
इस समय शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें। वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जुलाई में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार पर आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः
वृषभ फैमिली लाइफ 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में शनि पारिवारिक समस्या बढ़ाएंगे। विशेष रूप से ससुराल पक्ष में कई तरह की परेशानियां देखने को मिलेंगी। इस साल नव विवाहित महिलाओं को थोड़ा समझदारी से स्थितियों को संभालना होगा।
इस समय वृषभ राशि वाले खुद को शांत रखें और धैर्य से परिवार की उथल-पुथल को संभालने की कोशिश करें। नए साल 2025 में माता से अनबन होती रहेगी। विशेष रूप से जून से सितंबर 2025 के बीच परिवार में परेशानियां आएंगी। इस साल वाहन दुर्घटना की आशंका है, लेकिन समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।
वार्षिक लव लाइफ वृषभ राशि 2025 के अनुसार वृषभ राशि के ऐसे लोग जो इस साल विवाह करने की योजना बना रहे हैं, वो प्रयास करें कि इस मामले में परिवार के लोग भी सहमत हो जाएं। इस साल आपका जीवनसाथी आपके करियर को लेकर काफी सतर्क रहेगा।
आपका भी व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रहेगा। जून से सितंबर के बीच धन-सम्पत्ति को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। अवैध संबंधों से आपको पूरी तरह से दूरी बनानी होगी। शनि की पंचम भाव में दृष्टि से नये प्रेम संबंधों में कमिटमेंट को लेकर सावधान रहें वर्ना गलतफहमियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः
वृषभ राशि वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार नए साल में वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। नव वर्ष के शुरुआती भाग में ही लीवर संबंधित रोग हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल 2025 में वक्री शुक्र गर्भवती महिलाओं को परेशान कर सकते हैं। जुलाई 2025 में फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
इसलिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन अवश्य करें और जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा। आपको अनावश्यक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। वर्ष का आखिरी भाग सेहत के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है।
उपाय: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना हितकर होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Dec 2024 08:36 am
Published on:
19 Dec 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
