राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने यह जानकारी दी कि राज्य में कुल 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 11 कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई होती है। अब अगले साल से इस लिस्ट में दो नए कॉलेजों के नाम जुड़ जाएंगे। इन कॉलेजों में तालचेर और फूलबनी मेडिकल कॉलेज शामिल है। दोनों कॉलेजों की बात करें तो तालचेर में पबित्रा मोहन प्रधान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण का कार्य अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था, जो अब लगभग पूरा हो गया है। जो अब शुरू होने जा रहा है।