18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Shani Vakri 2025: नए साल में शनि होंगे वक्री, 138 दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, हो जाएंगी मालामाल

Shani Vakri 2025: नए साल में शनि होंगे वक्री, 138 दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, हो जाएंगी मालामाल

Shani Vakri 2025: 30 साल बाद शनि वक्री चलेंगे। जिसमें कुछ राशियों को बड़ा लाभ होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 19 Dec 2024, 3:45 PM IST

Shani Dev Vakri 2025

Shani Dev Vakri 2025

Shani Dev Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह 30 साल बाद अपनी उल्टी चाल में प्रवेश करने वाला है। जिसे ज्योतिष में वक्री चाल भी कहा जाता है। शनि की यह चाल 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक रहेगी। शनि करीब 138 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों पर शनि की कृपा विशेष रूप से बरसेगी और उन्हें अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इस उल्टी चाल का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित हो सकता है।

मकर राशि

नए साल 2025 में मकर राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल आर्थिक उन्नति के संकेत दे रही है। करियर में प्रमोशन या व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर की आमदनी में इजाफा होगा। रुके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। समाज में आपको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि

शनि की उल्टी चाल कुंभ राशि वालों को सफलता के नए अवसर प्रदान कर सकती है। इन दिनों नौकरीपेशा लोग वेतन वृद्धि की उम्मीद रख सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्य आपके साथ रहेगा और धन के योग बनेंगे। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन दिनों आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। घर वालों के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। इसके साथ ही जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा व्यापार-करोबार, वाणी और मीडिया से जुडें हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल की अवधि विशेष लाभकारी साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। निवेश और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी ये तलाश पूरी हो सकती है। आपको कारोबार या बिजनेस के ऑफर मिल सकते हैं, जो लाभकारी सबित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

शनि की वक्री चाल के दौरान लाभ पाने के लिए भगवान शनि की पूजा और दान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे में जरूरतमंदों को काला तिल, काले कपड़े और सरसों का तेल दान कर सकते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।