
शनि की महादशा के लक्षण और उपाय
Shani Ki Mahadasha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता शनि सबको कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए शनि की महादशा में जीवन में अच्छा काम करने पर लाभ होता है। वहीं बुरे काम करने वालों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या के चलते अशुभ फल झेलने पड़ते हैं।
हालांकि कई लोगों को उनकी कुंडली पता नहीं होता, इसलिए उनको शनि की महादशा का पता भी नहीं चल पाता है। लेकिन कुछ संकेत हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि शनि की महादशा शुरू हो गई है…
जोड़ों में दर्दः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनि देव आपसे नाराज है और आप पर उनकी कुदृष्टि है तो ऐसे लोगों के जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है। उन्हें चलने और उठने-बैठने में दिक्कत होती है।
आलस्यः जिन लोगों की कुंडली में शनि का अशुभ समय चल रहा होता है, वे लोग आलसी हो जाते हैं। इनका मन किसी काम में नहीं लगता है। इसलिए इन्हें इनकी मेहनत का फल भी नहीं मिलता है। इनके सारे काम में बाधाएं आती रहती हैं।
अपमानः जिन लोगों पर शनि की महादशा चलती है और वो अगर अशुभ स्थिति में है तो ऐसे लोगों को समाज में अपमानित होना पड़ता है। लोग इन पर झूठा आरोप लगाते हैं। कई बार ये घोटाले या अन्य किसी कारण से नौकरी से भी निकाल दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः
चोरी का आरोपः शनि की महादशा में व्यक्ति पर चोरी का आरोप भी लगता है। कई बार तो इन्हें झूठे आरोपों के चलते जेल तक जाना पड़ता है। ऐसे समय इनकी बात कोई नहीं सुनता है। सब इन्हें दोषी मानते हैं।
कर्जः जिस व्यक्ति पर शनि का प्रकोप होता है, वह कभी तरक्की नहीं कर पाता है। वह व्यक्ति कर्ज के नीचे दबने लगता है। ये उधारी चुकाते हुए परेशान हो जाते हैं, लेकिन ये अपने सिर से इसका बोझ नहीं हटा पाते हैं।
कोई साथी धोखा देः अगर आपके साथ काम करने या स्टडी करने वाला और कोई सफाई कर्मचारी आपको धोखा देता है, आपसे बेईमानी करके रुपये ऐंठ लेता है तो समझ जाएं कि आप पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या है।
मेहनत के बाद भी नहीं मिलती सफलताः जो लोग शनि के प्रकोप से परेशान होते हैं, उन्हें उस वक्त हर चीज में हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। इन्हें दूसरे लोग नीचा दिखाते रहते हैं।
झूठे आरोप लगेंः शनि की महादशा में लोगों पर कोर्ट केस भी हो सकता है। वो झूठे आरोप में फंस सकते हैं। शनि के प्रकोप के चलते ऐसे लोग समाज में बदनाम हो सकते हैं।
असमय बाल सफेद होनाः वैसे तो लोगों के बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन शनि की महादशा के चलते लोगों के बाल असमय सफेद होने और झड़ने लगते हैं। ऐसे लोगों पर उम्र का ज्यादा असर दिखने लगता है।
चप्पलें खोने या टूटने लगेंः शनि की महादशा आते ही लोगों की चप्पलें टूटने लगती हैं और खोने लगती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पैरों में शनि होते हैं, इसलिए इनको बेवजह इधर-उधर भागना पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
16 Nov 2024 12:53 pm
Published on:
09 May 2024 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
