
Bhagyashali ladki ki pehchan: भाग्यशाली लड़की की पहचान
Bhagyashali ladki ki pehchan: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में ऐसी महिलाओं की पहचान बताई गई है जो बेहद भाग्यशाली होती हैं और विवाह के बाद पति को भी उनके भाग्य का लाभ मिलता है। ऐसी महिलाओं से विवाह के बाद पति के जीवन की भी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि एक स्त्री में ऐसे तमाम गुण होते हैं, जिनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। भविष्य पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण में स्त्री के उन गुणों के बारे में बताया गया है, जो किसी स्त्री में हो तो उन्हें सर्वगुण सम्पन्न माना जाता है।
वहीं समुद्रशास्त्र में कुछ ऐसे शुभ चिह्नों के बारे में बताया गया है जो अगर आपके जीवनसाथी में हों तो आप दुनिया के सबसे सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक माने जाएंगे। ऐसे में विवाह के समय जीवनसाथी का चुनाव करते वक्त आप इन गुण या लक्षणों पर ध्यान देंगे तो संभव है कि आपका जीवनसाथी आपके घर में हमेशा के लिए शुभ लाभ लेकर आए।
Bhagyashali Ladkiyon Ke Lakshan: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जिन कन्याओं के पैरों के तलवे लालिमायुक्त और चिकने होते हैं, वे लक्ष्मीजी के समान होती हैं। पैरों की अंगुलियां कोमल और आपस में सटी हुई हों तो शुभ होता है। कन्या को देखते समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि उसके पैर की कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली भूमि को स्पर्श करता हो, वह शुभ होता है।
जिन कन्याओं के तलवे मांसल, समतल और पसीने से रहित होते हैं, वे विवाह योग्य उत्तम मानी गई हैं। चिकने, गोल, उठे हुए और तांबे के समान रंग वाले नाखून शुभ होते हैं।
Lucky Girl Sign From Body Parts: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लंबे बालों वाली महिलाएं पद्मिनी जैसी होती हैं अर्थात उच्च कोटि की होती हैं। लंबे और रेशमी बाल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक हैं। ये महिलाएं घर परिवार और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।
ये भी पढ़ेंः
सामुद्रिक शास्त्र में लंबी गर्दन वाली महिलाओं को मंगलकारी माना गया है, जिन कन्याओं की गर्दन लंबी होती है, वे ऐश्वर्यशालिनी मानी जाती हैं। इनके पास संपूर्ण वैभव होता है। इनके रहते पति को कभी पैसों की कमी नहीं आती।
डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि अगर किसी महिला की गर्दन चार अंगुली जितनी लंबी हो और उसमें तीन रेखाएं दिखाई देती हों तो ऐसी स्त्री अत्यंत भाग्यशाली होती है। कहा जाता है कि ऐसी स्त्रियों के पास सोने-चांदी की कमी नहीं रहती है।
जिन लड़कियों के गाल चारो तरफ से गोल और कुछ पीलापन लिए हुए हों, ऐसी महिला बेहद भाग्यशाली होती है। महिला के इस तरह के गालों को समुद्रशास्क्ष में बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला के गाल पिचके, खुरदरे और पतले हो तो यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः
डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जिस स्त्री के दांत सुंदर, चमकीला, सफेद और आगे तरफ निकले हुए हों, ऐसी स्त्रियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। कहा जाता है ऐसी स्त्रियां शाही जीवन जीती हैं। वहीं, किसी स्त्री के दांत बहुत पतले या फिर छोटे हों या होठ रुखे और फटे हुए हों तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
हंसते समय अगर किसी स्त्री के दांत न दिखाई दें और गाल फूल जाएं और आंखें बंद न हों तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है। इसके अलावा हंसते समय अगर किसी स्त्री के गालों अगर गड्ढे पड़ते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।
भविष्य पुराण में जिह्वा के चार गुण बताए गए हैं, लंबी सीधी, पतली और तांबे की तरह लाल। इसके अलावा स्कंद पुराण में कहा गया है कि जिस स्त्री की जिह्वा लाल और कोमल हो, ऐसी स्त्रियां सुंदर जीवन जीती हैं।
ये भी पढ़ेंः
गर्ग मुनि के मुताबिक अगर किसी महिला के गले में तीन रेखाएं दिखाई देती हों और उनका गला सुंदर, गोल आकार वाला हो तो यह भाग्यशाली महिला की निशानी है। किसी भी काम में उसे शुभ परिणाम मिलते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
10 Nov 2024 10:35 pm
Published on:
09 Nov 2024 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
