मळमास के दौरान श्रद्धालु लोग तिल व तेल से बनी वस्तुओं का दान करेंगे। गर्म कंबल, रजाई, बिस्तर, स्वेटर आदि गर्म वस्त्रों का भी दान करेंगे। कई मंदिरों में मळ थाली के आयोजन होंगे। देव प्रतिमाओं के विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इनमें कचौड़ी, पकौड़ी, मिर्ची बड़ा, ब्रेड बड़ा, दाल बड़े, दाल का हलवा, गोंद पाक, गाजर हलवा, पापड़, खीचिया सहित विविध व्यंजन शामिल होंगे। देव प्रतिमाओं का अभिषेक-पूजन और श्रृंगार भी होगा।