7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Margi: अगले 134 दिन इन 3 राशियों को सताएंगे शनि देव, लाइफ में आएंगी कई मुश्किलें

Shani Margi november 2024: कुंभ राशि में शनि मार्गी हो गए हैं। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। किसी को अच्छा फल मिलेगा तो किसी को बुरा, लेकिन यहां जानते हैं मार्गी शनि 134 दिन तक किन राशियों को सताएंगे और क्या फल देंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Shani Margi november 2024 effect

Shani Margi november 2024 effect: शनि मार्गी नवंबर 2024

Shani Margi november 2024 effect: पंचांग के अनुसार शनि देव 15 नवंबर को रात 7.51 बजे सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। इसके बाद मार्गी अवस्था में ही शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे।

इस तरह 134 दिन शनि इसी चाल से चलेंगे, वहीं 13 जुलाई 2025 को रविवार सुबह 9.36 बजे उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। इस तरह 240 दिन मार्गी रहकर शनि वक्री होंगे। आइये जानते हैं ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से आइये जानते हैं कि 134 दिन मार्गी शनि किन राशियों को सताएंगे ..

कर्क राशि

मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते है। कार्यक्षेत्र में साजिश का शिकार होने से बचें।

सिंह राशि

मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा लेकिन कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें।

मीन राशि

आपके लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर भी ही सुलझाएं।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 16 November: सिंह, धनु समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य