
Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: आज का राशिफल 16 नवंबर 2024
Aaj Ka Rashifal 16 November: रात 7.51 बजे शनि मार्गी हो गए हैं, इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि सिंह, धनु समेत 3 राशियों को 16 नवंबर को धन लाभ होगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Saturday ) ..
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 16 नवंबर के अनुसार शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखद और लाभदायक रहेगा। संपत्ति से जुड़ा मामला आज हल हो सकता है, मानसिक तनाव दूर होंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 16 नवंबर शनिवार को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेश लाभदायक रहेंगे, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, विदेश जाने के योग बनेंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार शनिवार का दिन उपयोगी रहेगा, कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य सहज पूरे होंगे। अधिकारियों से तालमेल स्थापित होगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार शनिवार को लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद आज शांत हो सकते हैं, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। राजनीति में पदोन्नति का योग बन रहा है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि शनिवार के अनुसार 16 नवंबर को राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा, पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ सकता है। संतान की मनमर्जी के करण क्रोध बढ़ेगा, आर्थिक लाभ संभव है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 16 नवंबर को जीवनसाथी से तालमेल स्थापित न होने से तनाव बढ़ेगा, कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 16 नवंबर को कारोबार में चल रहे उतार चढ़ाव के कारण व्याकुलता बढ़ेगी, आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे, धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 16 नवंबर का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों द्वारा आपकी बातों को न मानने के कारण क्रोध बढ़ेगा, अधिकारियों द्वारा कार्य का अतिरिक्त दबाव बनाया जाएगा।
शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 16 नवंबर का दिन शुभ है, वैवाहिक जीवन में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। यात्रा के योग बनेंगे, आर्थिक मामलों में लाभ होगा। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, विवाह चर्चा सफल होगी।
मकर राशिफल 16 नवंबर के अनुसार पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। लंबे समय से चल रहे तनाव समाप्त होंगे, अपनी मस्ती में मस्त रहें। समय आने पर सब अनुकूल हो जाएगा, अपनी धार्मिक रूचि को बढ़ाएं।
कुंभ राशिफल 16 नवंबर को समय रहते निर्णय लेना होगा। नए संपर्क लाभकारी होंगे, पुराने रोग उभर सकते हैं। संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे, आलस्य की अधिकता के कारण आवश्यक कार्य लंबित होंगे।
मीन राशिफल 16 नवंबर के अनुसार किसी के भी साथ धोखा करने से बचें। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद में निवेश के लिए समय शुभ है, आर्थिक लाभ होगा।
Updated on:
16 Nov 2024 08:25 am
Published on:
15 Nov 2024 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
