7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Margi Shani 2024: शनि की बदली चाल, मेष मिथुन समेत 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, 134 दिन खूब मिलेगा धन और सफलता

Margi Shani 2024: सबसे शक्तिशाली ग्रह शनि की चाल में बदलाव हो गया है। रात 7.51 बजे शनि मार्गी हो गए। इससे कई राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइये जानते हैं शनि मार्गी होने से अगले 134 दिन किन 5 राशियों को शनि का आशीर्वाद मिलेगा ..

3 min read
Google source verification
Margi Shani 2024 Saturn Transition

Margi Shani 2024 Saturn Transition: शनि की बदलेगी चाल

Margi Shani 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि यदि जातक अच्छे कर्म करता है, तो शनिदेव शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी देते हैं। शनिदेव फिलहाल कुंभ राशि में है और 15 नवंबर को कुंभ राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं यानी इस डेट से सीधी चाल चलने लगेंगे। इससे पहले शनि देव 30 जून 2024 को कुंभ राशि में वक्री हुए थे।


पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। वे गत 30 जून से इसी राशि में रहते हुए वक्री चल रहे थे, जो 139 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं और अब सीधी चाल चलने जा रहे हैं।


शनि देव आगामी 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। इसके बाद वे 23 फरवरी 2028 तक मीन राशि में रहते हुए एक बार फिर वक्री और मार्गी होंगे। देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

करीब ढाई वर्ष में शनि एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करते हैं तो जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। अब 134 दिन शनि सीधी चाल चलते हुए 26 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब शनि का प्रभाव फिर बदलेगा। आइये जानते हैं शनि मार्गी नवंबर 2024 का किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा ..

ये भी पढ़ेंः

Dev Deepawali 2024: 30 साल बाद देव दीपावली पर शनि का दुर्लभ योग, दान पुण्य और इन कार्यों से मिलेगा 100 गुना फल

मेष राशि

मार्गी शनिदेव मेष राशि पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर मार्गी शनिदेव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।

कर्क राशि

मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते है। कार्यक्षेत्र में साजिश का शिकार होने से बचें।

सिंह राशि

मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा लेकिन कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें।

कन्या राशि

शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Astology: ज्योतिष से संबंधित और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशि

शनि देव का मार्गी होना आपके लिए हर तरह के काम में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

वृश्चिक राशि

मकान, जमीन और वाहन का क्रय कर सकते हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे।

धनु राशि

कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। तीर्थ-यात्रा का भी योग बनेगा।

मकर राशि

आपकी आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियां शनि के मार्गी होने पर दूर होंगी। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का मार्गी होना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। उधार दिए गए धन के वापस मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि

आपके लिए शनि का मार्गी होना अच्छा रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राशि में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना स्वयं आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Shani Margi: अगले 134 दिन इन 3 राशियों को सताएंगे शनि देव, लाइफ में आएंगी कई मुश्किलें

मीन राशि

आपके लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर भी ही सुलझाएं।