
Mesh Varshik Rashifal 2025: मेष वार्षिक राशिफल 2025 में जानिए अपना भविष्य
Aries Yearly Horoscope: नया साल ग्रह गोचर के लिहाज से महत्वपूर्ण है, नववर्ष 2025 में शनि, गुरु, राहु और केतु जैसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इसमें शनि और राहु की चाल मेष राशि वालों को सबसे अधिक प्रभावित करेगी।
मीन राशि में शनि गोचर के बाद जहां मेष राशि वालों करियर में कुछ समस्याएं आएंगी तो उसके निराकरण से मेष राशि वाले ऊंचा मुकाम भी हासिल करेंगे। राहु आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा तो साढ़े साती के कारण स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं का हल भी निकालना पड़ेगा। बहरहाल वार्षिक मेष राशिफल करियर 2025 में आइये जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल (Aries Yearly Horoscope Career) …
शिक्षा और करियर: मेष वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नए साल की शुरुआत में मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर साजिश का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे। तकनीकी एजुकेशन ले रहे स्टूडेंट्स को जॉब के अवसर मिल सकते हैं।
वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल सकता है। लेकिन जून के बाद वक्री शनि के कारण परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि नया वर्ष मेष राशि वालों की शिक्षा के लिए शुभ रहेगा। जनवरी से लेकर अक्टूबर तक का पूरा वर्ष मेष राशि वालों के करियर के लिए अच्छा है।
Yearly Financial Condition 2025: वर्ष 2025 मेष राशि वालों की वित्तीय स्थिति के लिए शुभ है। इस स मय राहु अधिकांश समय आपकी राशि से एकादश भाव में रहेगा, साथ ही गुरु की दृष्टि भी एकादश भाव में रहेगी, यह घटना मेष राशि वालों की आय बढ़ाएगी। यद्यपि वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। आपको धन कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
लेकिन अप्रैल के बाद आपको उत्तम धन लाभ होगा। जॉब में आपके वेतन बढ़ने के योग हैं। इस साल राहु का भरपूर साथ मिलेगा। मेष राशि वाले इस साल लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप बचत के बजाय निवेश पर अधिक ध्यान देंगे। यात्राओं पर अनावश्यक धन खर्च न करें।
ये भी पढ़ेंः
Aries Family Life: मेष वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नए साल में मेष राशि वालों को परिवार को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से 29 मार्च के बाद मीन राशि में शनि का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करेगा।
इसके कारण आपको परिजनों और अन्य लोगों की मदद करनी पड़ सकती है। हालांकि इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिवार में सम्मान मिलेगा। इस साल माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लेकिन मई से अक्टूबर के बीच संतान को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। इस समय पिता की सलाह की अनदेखी न करें, साथ ही उनका दिल न दुखाएं। इस साल राहु आपके लिए शुभ है, इससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। वर्ष के अंत में घर में किसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
नए साल 2025 में शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है, इससे मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। इसके कारण वर्ष 2025 में मेष राशि वालों को वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। हालांकि मार्च महीने तक का समय वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए ठीक रहेगा।
आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। इससे आपके रिश्तों में सुधार होगा। 18 मई के बाद केतु के प्रभाव से नव दंपती को गर्भधारण संबंधी समस्या हो सकती है। जुलाई से अक्टूबर के बीच कुछ समस्या हो सकती है, लेकिन इसका निराकरण भी आप पाने में सफल रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार नए साल के शुरुआती 3 महीने में शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मई महीने में स्त्रियों को मूडस्विंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 29 मार्च को शनि के द्वादश भाव में आने से साढ़े साती शुरू होने वाली है।
यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको दवाइयों के कोर्स में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जुलाई में वक्री शनि के प्रभाव से सेहत काफी कमजोर हो सकती है। इस दौरान नींद पर्याप्त मात्रा में लें वर्ना अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। वर्ष का अंतिम भाग सेहत के लिहाज से ठीक रहेगा।
उपाय: हर शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और राम नाम का कीर्तन करें। आपको समस्याओं से राहत मिलेगी।
Updated on:
21 Mar 2025 10:43 am
Published on:
19 Dec 2024 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
