
Margi Budh effect 16 december 2024: मार्गी बुध जीवन पर क्या डालेंगे असर जानने के लिए यहां करें क्लिक
Margi Budh effect 16 december: 16 दिसंबर को देर रात को ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी हुए हैं। इससे कई राशि के लोगों की राशि में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध का मार्गी होना 6 राशि के लोगों के लिए मुश्किल लाएगा। इस समय भाग्य इनका साथ नहीं देगा, विशेष रूप से धन हानि की आशंका है। यहां तक की कई राशि के लोग कंगाल बन सकते हैं। आइये जानते हैं उन अनलकी राशियों के विषय में …
वृश्चिक राशि में बुध मार्गी होने से मेष राशि वालों को सतर्क रहना होगा। वृश्चिक राशि में बुध के मार्गी रहने की अवधि में मेष राशि वालों को सोच-समझकर योजना बनानी होगी और सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना होगा, ताकि आप सुरक्षित महसूस कर सकें। इस समय करियर और कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसकी वजह से काम बढ़ेंगे।
बुध मार्गी अवधि में व्यापार करने वाले लोगों का बिजनेस औसत रूप से आगे बढ़ेगा, जिन लोगों का संबंध सट्टेबाजी जैसे व्यापार से है, उन्हें लाभ मिलेगा। लापरवाही और धन प्रबंधन सही ढंग से न करने से आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में इनकी बातें और शब्द पार्टनर को दुख पहुंचा सकते हैं, जो दोनों के रिश्ते पर असर डालेंगे। इस समय आपको कमर दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। रोज ॐ नरसिंहाय नमः मंत्र का 41 बार जाप करें, बुध की पीड़ा से राहत मिलेगी।
बुध मार्गी होकर अगले कुछ दिन तक मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़ा सकते हैं। इस समय आप लोन लेने का मन बना सकते हैं। इस समय कार्यक्षेत्र में काम के प्रति समर्पित रहेंगे और कार्यों को सफल बनाने के लिए अत्यधिक प्रयास करेंगे। बुध का मार्गी होना मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। इससे इस अवधि में आपकी बचत बढ़ेगी। हालांकि व्यापार में लाभ पाने में परेशानी होगी। साथ ही प्रतिद्वंदियों से शिकस्त मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों की लव लाइफ को अच्छा बनाने के लिए आपको पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाना होगा। इस समय कमर दर्द की शिकायत रह सकती है, जिससे आपको तनाव हो सकता है। रोज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, आपको लाभ होगा।
वृश्चिक राशि में मार्गी बुध के कारण कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास और संतुष्टि का स्तर कम हो सकता है। इस समय आपके धैर्य की परीक्षा होगी। कार्यक्षेत्र में नौकरी का दबाव रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। इस समय लापरवाही के कारण यात्रा में धन हानि हो सकती है।
कर्क राशि के जिन लोगों का अपना व्यापार है, वह सट्टेबाजी से जुड़े कारोबार में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अच्छा मुनाफा कमाएंगे। निजी जीवन में आपका अहंकार रिश्ते को प्रभावित करेगा। इस समय आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण तनाव हो सकता है जिससे आपको बचना होगा। रोज ॐ सोमाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक राशि में बुध मार्गी होकर प्रगति में समस्या लाएंगे, इसलिए योजना बनाकर चलें। बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होकर आप पर काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। इसका असर जीवन की खुशियों और सफलता पर पड़ेगा।
इस समय खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। बुध मार्गी होकर वृश्चिक राशि वालों को कर्मचारियों की कमी या बिजनेस पार्टनर के असहयोग से नुकसान करा सकते हैं।
निजी जीवन में आपका पार्टनर के साथ बहस या मतभेद हो सकता है। विश्वास की कमी रहेगी, इस समय वृश्चिक राशि वालों को पैरों में दर्द और अकड़न की समस्या घेर सकती है। सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह मार्गी होकर काम समस्या लाएंगे। इस समय आपको असफलता भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है और काम में किए जा रहे प्रयास असफल हो सकते हैं।
आर्थिक जीवन में धन कमाने की राह में की जा रही आपकी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं। आपको लाभ न मिलने की आशंका है। धनु राशि वालों को धन हानि हो सकती है। इस समय धनु राशि के व्यापारियों के लिए भी नुकसान की आशंका है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं।
आपके रिश्ते में विश्वास की कमी के कारण तालमेल कम हो सकता है। धनु राशि के जातकों को इस समय पैरों में दर्द की समस्या रह सकती है। गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें, राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना भाग्य से दूर करेगा। इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। आपको यात्रा के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है, आपका नाम खराब हो सकता है।
इस समय आपको किस्मत का साथ न मिलने की आशंका है जो धन कमाने की राह में बाधा बन सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय औसत रहेगा। इस समय आपको हानि होने की आशंका है। रिश्ते में साथी के साथ अहंकार से जुड़ी समस्या आएगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुध की मार्गी चाल आपसे पिता की सेहत पर धन खर्च करा सकती है। इनसे बचने के लिए रोज ॐ गुरवे नमः मंत्र का 21 बार जाप करें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
17 Dec 2024 10:31 pm
Published on:
17 Dec 2024 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
