
singh varshik rashifal 2025: सिंह वार्षिक राशिफल 2025
Singh Varshik Rashifal 2025: नया साल सिंह राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा है, करियर हो या पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य हो या आर्थिक जीवन या लवलाइफ सबमें सितारे कभी सुखद परिणाम का संकेत दे रहे हैं तो कभी मुश्किल। अगर आपकी राशि सिंह है तो जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से वार्षिक सिंह राशिफल 2025 में जानिए आपके लिए कैसा है नया साल …
सिंह राशिफल करियर 2025 के अनुसार नया साल 2025 सिंह राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में मिलाजुला फल देगा। हालांकि सतर्क रहकर आप अपने लिए बेहतर परिस्थिति तैयार कर सकते हैं। साल 2025 की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक सप्तमेश शनि सप्तम भाव में ही रहेंगे। ऐसे में कठिनाई के बाद ही सही, आप अपने व्यापार व्यवसाय में तुलनात्मक रूप से बेहतर रिजल्ट पाएंगे।
वहीं मार्च के बाद शनि ग्रह आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। लिहाजा व्यापार व्यवसाय या किसी भी तरह के निवेश के मामले में इस समय रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। मई महीने के बाद से राहु का गोचर भी सप्तम भाव में प्रभाव डालने लग जाएगा। यहां से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि व्यापारिक निर्णय में अब अधिक सूझबूझ की जरूरत रहेगी। इस साल व्यापार व्यवसाय में कोई नया और खर्चीला प्रयोग करना उचित नहीं रहेगा। जो जैसा चल रहा है सावधानीपूर्वक उसी को मेंटेन करें।
साल 2025 में सिंह राशि वालों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। मार्च के मध्य में सिंह राशि वालों को करियर में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन आप उन समस्याओं का कार्य कुशलता से समाधान करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में किसी भी अनजान पक्ष के साथ साझेदारी करने से पहले, उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।
आपको हर काम में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने अस्थिर मन और शारीरिक रोगों के कारण कई अच्छे मौके छोड़ देंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय इतना अनुकूल नहीं है आपको निरंतर प्रयास करने पड़ेंगे तभी कुछ कामयाबी मिलेगी। इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर भी चौकस रहना होगा। किसी शत्रु की नजर आप पर रहेगी, इस समय की गई छोटी से छोटी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। लापरवाही के कारण नौकरी खोने का भी डर रहेगा।
इस समय आपको आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। साल के अंत में समय थोड़ा आपके फेवर में दिखाई दे रहा है। आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। इस दौरान एक बार फिर आप स्थायी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं का कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
इसमें साझेदारों की मदद से भी काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी तो कुल मिलाकर वर्ष की शुरुआत आपके करियर के दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार है लेकिन पूरे साल भर ऐसा नहीं होगा। साल का आधा भाग आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास के अनुसार नया साल 2025 आर्थिक मामले में भी मिले-जुले परिणाम देगा। आमदनी के दृष्टिकोण से साल सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति पंचम दृष्टि से धन भाव को देखेंगे, जो बचत करने में मददगार बनेंगे। साथ ही साथ बचत किए हुए पैसों को सुरक्षित रखने में मददगार बनेंगे।
वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर आपके आर्थिक पक्ष को और मजबूत करेंगे। आमदनी के स्रोत अपेक्षाकृत मजबूत होंगे लेकिन साल की शुरुआत से मई महीने तक राहु केतु के प्रभाव और मार्च के बाद से लेकर आगे के समय में शनि का दूसरे भाव में प्रभाव कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।
जहां एक तरफ बृहस्पति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ राहु केतु और शनि आर्थिक पक्ष को कमजोर करना चाहेंगे। ऐसे में आपको आपके कर्मों के अनुसार धन लाभ हो पाएगा। मार्च से कर्मफल दाता शनि सिंह राशि के अष्टम भाव से गोचर करेंगे जो आपके आर्थिक जीवन में खलबली पैदा कर सकते हैं।
आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धन कमाने के मामलों में बाधा उत्पन्न होगी। करियर में स्थिरता नहीं रहेगी। आपको अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। धन से जुड़े मामलों में अपने पार्टनर पर अत्यधिक भरोसा न करें। आपको धोखा मिल सकता है। शेयर बाजार में पैसा निवेश करने से पहले बहुत अच्छे से सोच विचार कर लें क्योंकि ग्रहों की दशा बताती है की आपको धन हानि हो सकती है।
नए साल 2025 में सिंह राशि वालों को पारिवारिक मामलों के लिए साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने तक राहु केतु का प्रभाव दूसरे भाव पर है, जो पारिवारिक संबंधों में बीच-बीच में कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन इन सबके बीच बृहस्पति का प्रभाव दूसरे भाव पर होने से समस्याएं दूर करने में आपको सफलता मिलेगी। इस समय घर परिवार के लोगों के बीच अनबन हो सकती है। लेकिन बुजुर्गों के सहयोग से समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
मार्च महीने के बाद से शनि का प्रभाव दूसरे भाव पर रहेगा। यह भी थोड़ी सी कमजोर स्थिति कही जाएगी। इसलिए पारिवारिक संबंधों के मामले में इस वर्ष किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। गृहस्थ जीवन की बात करें तो इस मामले में इस वर्ष किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं।
इधर, चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल पूरे वर्ष या तो औसत सपोर्ट कर रहे हैं या कुछ समय कमजोर परिणाम दे रहे हैं। अन्य ग्रहों से भी ऐसा ही समर्थन मिल रहा है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि गृहस्थ जीवन आपके कर्मों के अनुसार अपना परिणाम देता रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद वार्ता होगी।
आपस में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। संतान की प्रगति देखकर आप बहुत खुश होंगे। आपका आत्मबल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपसी टकराव होने के योग बनेंगे, क्योंकि ईगो के कारण क्लैश हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
सिंह राशिफल लवलाइफ 2025 के अनुसार नए साल में सिंह राशि के लोगों की लवलाइफ में रोमांस बना रहेगा। अविवाहित लोग मार्च के बाद अनुकूल फल पाएंगे। वैवाहिक जीवन इस वर्ष सुखी रहेगा। युवा प्यार में अनुशासन में रहें। किसी भी स्थिति में भावुकता में लिया गया निर्णय आपको परेशान कर देगा। प्रेम संबंध के लिए साल सामान्य तौर पर एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है।
आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति, साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक कर्म भाव पर रहेगा। ऐसे में अन्य लोगों को एवरेज लेकिन उन लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जिनका प्रेम प्रसंग किसी सहकर्मी के साथ है।
वहीं मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देंगे, यद्यपि मार्च के बाद से शनि की दशम दृष्टि प्रेम भाव पर रहेगी जो प्रेम का दिखावा करने वाले लोगों को बीच-बीच में तकलीफ दे सकती है लेकिन सच्चे प्रेमी प्रेमिकाओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आपके पंचम तथा सप्तम दोनों भावों पर प्रभाव डालेगा।
इसलिए आप अपनी लव लाइफ को इस समय एंजॉय करेंगे। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों के रास्ते इस समय आसान होंगे। युवाओं को मित्र और लव पार्टनर मिलेंगे, नव विवाहित जोड़ों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ-साथ अपने परिवार को भी तवज्जो देंगे। लेकिन मार्च के बाद आपको रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान देने की जरूरत है।
आपको प्यार के मामलों में धैर्य रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं की आपके रिश्ते में सदैव गर्माहट बनी रहे तो थोड़ी सहनशीलता जरूरी है। पार्टनर को पूरा स्पेस दें और उनके ऊपर अपना कोई फैसला थोपने की कोशिश न करें। यदि आप अपनी चलाने की कोशिश करेंगे तो रिश्ते में दूरी आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः
वार्षिक राशिफल सिंह राशि 2025 शिक्षा के अनुसार सिंह राशि के लोगों को नए साल शिक्षा क्षेत्र और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अक्टूबर के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन फरवरी तक आप व्यय से परेशान रहेंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोग इस वर्ष खूब लाभ पाएंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग और बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिलेगा।
शिक्षा के दृष्टिकोण से नया साल 2025 अच्छा फल देगा। यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहा तो शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में सफल होंगे। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति सप्तम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेंगे, जो शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा के मामले में अच्छा है। वहीं नवम दृष्टि से बृहस्पति छठे भाव को देखेंगे जो प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में आपको अच्छा परिणाम देगा।
व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बृहस्पति की यह स्थिति अनुकूल रहेगी। वहीं मई महीने के मध्य के बाद लगभग सभी विद्यार्थियों को बृहस्पति का आशीर्वाद पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और आप अपने शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा फल पाएंगे। बुध का गोचर भी ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम लाएगा।
ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों, कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी नए साल में अच्छे परिणाम मिलेंगे अर्थात साल का अधिकांश भाग आपके शिक्षा के लिए अनुकूल परिणाम देगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा।
इस दौरान परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। यह साल मार्केटिंग, मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। मई से देवगुरु सिंह राशि के एकादश भाव से गोचर करेंगे। इसका मतलब आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी।
वार्षिक राशिफल सिंह राशि 2025 स्वास्थ्य के अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल मिलाजुला है। वर्ष के शुरुआती महीने आपकी सेहत के लिहाज से अति शुभ रहेंगे। पिछले साल की जो परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
मन में अच्छे और पवित्र विचारों का समावेश होगा। इस समय आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के नए से नए तरीके आजमाएंगे। इस समय आपको उत्तम सेहत की प्राप्ति होगी। आप अपनी सेहत को लेकर संतुष्ट रहेंगे। लेकिन मार्च के बाद आपकी सेहत में कुछ छोटी-मोटी परेशनियां आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
सिंह राशि के बुजुर्गों को हड्डियों से जुड़ी समस्या, स्किन एलर्जी या अस्थमा की शिकायत परेशान कर सकती है। जिन लोगों को शुगर या बीपी की दिक्कत हैं उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मार्च के बाद से शनि का प्रभाव प्रथम भाव से दूर हो जाएगा लेकिन शनि आपके आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव माना गया है।
इसलिए शनि के गोचर के चलते इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहना जरूरी रहेगा। वहीं मई महीने के बाद राहु केतु का प्रभाव भी आपके पहले भाव पर रहेगा। ये स्थितियां स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होतीं। विशेष रूप से पेट की समस्याएं, सिर दर्द, दिमागी भ्रम जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल सकती हैं। आपका खान-पान भी असंयमित रह सकता है। इसके कारण गैस, बदहजमी आदि की शिकायतें भी हो सकती हैं। इसलिए इन सभी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।
प्रतिदिन चावल, रोली या गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। लड्डू गोपाल की पूजा-पाठ करें। माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें। इससे समस्या आपसे दूर रहेगी, आपका कल्याण होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Dec 2024 09:31 pm
Published on:
23 Dec 2024 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
