Mangal Rashi Parivartan वैदिक ज्योतिष के अनुसार 23 अप्रैल को सुबह 8.19 बजे मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होना है। इससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इसका सभी 12 राशियों के लोगों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ता है। यहां जानते हैं किन राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा..
मंगल का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के लोगों को अच्छा लाभ दिलाएगा। 23 अप्रैल के बाद से मीन राशि में मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों की आर्थिक परेशानियों को दूर करेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और आपकी हर तरह की जरूरतें पूरी होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर-रोजगार में तरक्की देखने को मिल सकती है।
मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर वरदान साबित हो सकता है। मंगल राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों को धन लाभ दिलाएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। आपके साहस और आत्मविश्वास में पहले के मुकाबले वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपके सभी तरह के के कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः
मंगल का मीन राशि में गोचर चतुर्ग्रही योग बना रहा है। इसका कर्क राशि वालों को लाभ होगा। पिछले दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या अब दूर होगी। रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। सेहत अच्छी रहेगी।
आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग शुभ फलदायक रहेगा और आपकी सुख-सुविधाओं, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।