
Mangal Rashi Parivartan Kark Rashi: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने गुरुवार को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। वह 6 जून तक कर्क राशि में ही रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है, जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। मंगल ग्रह कर्क और सिंह राशि में अधिक शुभ फल देते हैं।
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। मंगल का यह गोचर विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करेगा, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंगल ने गुरुवार की मध्य रात्रि 01:35 बजे चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश किया है।
मंगल ग्रह भूमि, जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी, युद्ध, सेना, रक्त और क्रोध के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो इनका विशेष प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के मौके बनेंगे।