धर्म/ज्योतिष

Mauni Amavasya Daan 2026: मौनी अमावस्या के दिन करें इन खास चीजों का दान, पूर्वजों के आशीर्वाद से बनेंगे सारे काम

Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare: मौनी अमावस्या के दिन कुछ खास चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार हम मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं। यहां देखिए दान की लिस्ट।
2 min read
Jan 10, 2026
Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare
chatgpt

Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare (मौनी अमावस्या पर क्या दान करें): मौनी अमावस्या की तिथि सारी अमावस्या की तिथियों में खास मानी जाती है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने का विधान है। इसके साथ ही मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म भी किये जाते है। मौनी अमावस्या माघ मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस अमावस्या पर हर साल माघ मेले के दौरान शाही स्नान होता है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम के त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से परिवार पर सदा पूर्वजों की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं मौनी अावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करें

वस्त्र दान
मौनी अमावस्या के दिन आप वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस दिन आप गंगा स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों में वस्त्र बांटे। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और मां लक्ष्मी की कृपा से आपका भंडार हमेशा भरा रहेगा।

अन्न का दान
अमावस्या तिथि के दिन अन्न का दान करना भी बहुत उत्तम माना जाती है। इस दिन आप किसी को कच्चा अन्न दान करें या अपने पूर्वजों के नाम से किसी को भोजन कराएं। ऐसा करने से पितृग प्रसन्न होते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

गुड़ का दान
मौनी अमावस्या की तिथि पर गुड़ का दान भी कर सकते हैं। इस दिन गुड़ का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख, शांति बनी रहती है।

तिल का दान
इस दिन आप तिल या तिल के लड्डू का दान कर सकते हैं। इस तिल का दान करने से आपके जीवन में सुख, समृद्धि आती है और ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

कंबल का दान
मौनी अमावस्या के दिन आप कंबल का दान कर सकते हैं। इस तिथि पर कंबल का दान करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दिन कंबल दान करने से व्यक्ति की सारी बाधाएं दूर होती हैं।

Published on:
10 Jan 2026 01:00 pm