धर्म/ज्योतिष

Moonga Stone: इन राशि वालों को जरूर धारण करना चाहिए मूंगा, पहनते ही खुल जाती है किस्मत

Moonga Stone: रत्न शास्त्र में मूंगा रत्न को बहुत ही खास माना गया है। इस रत्न को मंगलवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

2 min read
Nov 28, 2025
istock

Moonga Stone: रत्न शास्त्र में रत्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। रत्न नौ प्रकार के होते हैं। हर रत्न का अलग- अलग महत्व होता है। नौ रत्नों में से एक रत्न मूंगा रत्न होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूंगा किन लोगों को धारण करना चाहिए।

Moonga Stone: रत्न शास्त्र में रत्नों का खास महत्व है। रत्न शास्त्र के अनुसार मूंगा रत्न का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों के कुंडली में मंगल कमजोर होता है। उन लोगों को मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। मूंगा रत्न भाग्यशाली रत्नों में से एक माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से जातक को बहुत सारे सुखों की प्राप्ति होती है। मूंगा रत्न कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। मूंगा रत्न लाल, सिंदूरी, गेरुआ रंग का होता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। रत्नों को हमेशा ज्योतिष सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए। आइए जाने किन राशि के जातक के लिए मूंगा धारण करना शुभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 30 November To 6 December 2025 : दिसंबर 2025 का पहला सप्ताह: टैरो कार्ड्स के अनुसार कैसा रहेगा आपका भाग्य?

किन राशि वालों मूंगा धारण करना चाहिए


रत्नशास्त्र के अनुसार मेष, वृश्चिक, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। इन राशि वालों के लिए लाल रंग का मूंगा पहनना विशेष फलदायी होगा। मंगल धारण करने से कुंडली में मंगल की स्थिति उच्च होती है। मूंगा हमेशा कुंडली दिखाकर ही धारण करना चाहिए। मूंगा पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

मूंगा धारण करने के फायदे

  • मूंगा रत्न धारण करने से आप अपनी इंद्रियों पर काबू कर सकते हैं।
  • मूंगा धारण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • इस रत्न को धारण करने धन और वैभव की भी प्राप्ति होती है।
  • जो लोग मूंगा रत्न धारण करते हैं उनके आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।
  • इस रत्न को धारण करने से जातक की बौधिक क्षमता में भी वृद्धि होती है।
  • मूंगा रत्न आपकी चिंता और की भावना को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

मूंगा रत्न कैसे धारण करें


मूंगा रत्न को हमेशा मंगलवार के दिन दाहिने हाथ की अनामिका उंगली सोने या तांबे की धातु में जड़वा कर धारण करना चाहिए। मूंगा रत्न को धारण करने से पहले मूंगा रत्न गंगाजल, दूध और शहद के घोल में डालकर शुद्ध करना चाहिए। इस रत्न को 'ऊं मंगलाय नमः मंत्र का जाप करके ही पहनना चाहिए। कम से कम 7 रत्ती का मूंगा पहनना चाहिए शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें

Margashirsha Purnima 2025 Kab Hai: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Published on:
28 Nov 2025 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर