
Mulank 1 Famous Personality: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य है। इसलिए इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्य का गुण-दोष प्रभावित करता है। आइये जानते हैं मूलांक 1 वाले लोगों की खास विशेषताएं और विशेष रूप से रिलेशनशिप में पार्टनर में क्या तलाशते हैं ..
अंक ज्योतिष के अनुसार सूर्य जीवन शक्ति का प्रतीक है। इससे मूलांक 1 वाले लोगों में स्वाभिमान, ईमानदारी, दॄढ़ता, श्रृजनशीलता आदि स्वाभाविक रूप से पाई जाती है। इन लोगों में जन्मजात लीडरशिप का गुण होता है पर ये कुछ हठी, अहंकारी होते हैं। यदि ये अपने स्वाभिभान और अहंकार के अंतर को नियंत्रित कर लें तो ये श्रेष्ठतम लोगों में से एक हो जाएं। इन गुणों के कारण ही मूलांक 1 वाले किसी अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते।
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 की लड़कियां हों या मूलांक 1 के लड़के सभी महत्वाकांक्षी, आकर्षक और सुंदर, अपने काम में निपुण, विचार प्रधान और तत्काल निर्णय लेने वाले होते हैं। बॉलीवड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए भारत से बाहर भी जानी जाती हैं। इनका भी मूलांक 1 है। फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर न होने के बाद भी सूर्य के प्रभाव के कारण इन्हें अपनी जगह बनाने में सफलता मिली।
मूलांक 1 के लोग लगातार काम करने वाले, आदर्शों-सिद्धांतों को मानने वाले और बात के धनी होते हैं। सूर्य के प्रभाव से मूलांक 1 वाले लोग एक बार जो निर्णय ले लेते हैं, उस पर अडिग रहते हैं। ये गुण इन्हें खूब नाम दिलाते हैं।
मूलांक 1 के व्यक्ति प्रायः निडर साहसी और स्वाभिमानी होते हैं, ये जीवन की परेशानियों का डटकर मुकाबला करते हैं। इनमें से से कई स्वार्थी भी होते हैं और बिना मतलब किसी का कोई काम नहीं करते, लेकिन यही गुण इनको सफलता दिलाने में भी सहायक हो जाता है।
मूलांक 1 के लोग खूब नाम कमाते हैं। आमतौर पर ये लोग अच्छे प्रबंधक, विचारक, अच्छा लीडर, I.A.S या P.C.S अधिकारी, राजदूत, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के स्वामी बनते हैं।
भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिलक्लिंटन, भारत की पूर्व प्रधानमंत्र इंदिरा गांधी का मूलांक 1 ही है। इसके अलावा डॉक्टर-सर्जन, डेंटिस्ट के कार्य क्षेत्र में भी ये सफल होते हैं।
मूलांक 1 वालों के रिलेशनशिप की बात करें तो ये बाहर से कठोर और भीतर से कोमल स्वाभाव और प्रेम के इच्छुक होते हैं। इनका प्रेम संबंध स्थायी रहता है। यदि प्रेमी/प्रेमिका से इनका विवाह नहीं भी हो पाता तो भी उनसे मैत्री संबंध बने रहते हैं और एक-दूसरे की सहायता करते हैं। ये अपने जीवन साथी में धैर्य, आज्ञाकारिता और वफादारी जैसे गुणों की तलाश करते हैं।