Numerology: अंक शास्त्र के अंतर्गत हर मूलांक के बारे में खूबियां और खामियां बताई गई हैं। आज हम कुछ ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो दिमाग की बहुत तेज होती हैं और बिजनेस में बहुत सफल होती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Ank Jyotish :अंक शास्त्र पूरी तरह से गणित पर आधारित है। इसमें अंक के द्वारा व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी निकाली जाती है। अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की तरह ही कार्य करती है। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। मूलांक के बारे में व्यक्ति जन्म तिथि के आधार पर पता लगाया जा सकता है। जन्मतिथि की संख्या को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। इसमें 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में चर्चा की गई है। आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिस मूलांक की लड़कियां करियर में बहुत आगे बढ़ती हैं और अपनी तेज बुद्धि से बहुत पैसा कमाती हैं। आइए जाने इसके बारे में।
मूलांक 4 की लड़कियां
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22, 31 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु ग्रह को माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातक की कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी होती है, उन लोगों को करियर में बहुत सफलता मिलती है। इस मूलांक की लड़कियां पैसा कमाने में बहुत ही माहिर होती हैं। ये लोग अपनी तेज बुद्धि से कारोबार के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ती हैं।
आत्मनिर्भर
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 की लड़कियां किसी पर भी निर्भर नहीं होती हैं, इन लोगों में सेल्फ कॉनिफिडेंस बहुत अधिक होता है। ये लोग अपने दम पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं।
साहसी और निडर
इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही साहसी होती हैं। इन लोगों को जोखिम लेने में मजा आता है। ये लोग अपने बिजनेस में बहुत जोखिम लेती हैं, लेकिन अपनी बुद्धि से हमेशा सफलता हासिल करती हैं। इन लोगों को रिस्क लेने में कोई डर नहीं लगता है।
इन क्षेत्रों में बढ़ती हैं आगे
मूलांक 4 की लड़कियां खासतौर पर बिजनेस, राजनीति और प्रशासिनक कार्य में बहुत आगे बढ़ती हैं। इन लोगों में प्रबंधन करने की भी क्षमता बहुत अच्छी होती है। बिजनेस के क्षेत्र में ये बहुत सफलता प्राप्त करती हैं।
पैसा खर्च करने में आगे
मूलांक 4 की लड़कियां जितनी तेजी से पैसा कमाती हैं, उतनी ही जल्दी ये लोग खर्च भी करती हैं। इन लोगों में फिजूलखर्ची की एक बुरी आदत होती है। इन लोगों के पास लग्जरी ऐससरीज और ब्रांडेड कपड़े, कॉस्मेटिक्स का भरमार होता है।
गुस्सैल स्वभाव
इस मूलांक की लड़कियां का स्वभाव बहुत गुस्से वाला होता है। ये लोग बहुत जिद्दी स्वभाव की होती हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण इनके संबंध हर किसी से खराब होते हैं। ये लोग अपने आगे किसी की भी नहीं सुनती हैं। राहु के प्रभाव के कारण इन लोगों में अक्सर अहंकार भी देखने को मिलता है।