Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक होते हैं, जिनकी कुंडली में राजयोग लिखा होता है। इस मूलांक के जातक राजयोग लेकर पैदा होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अंक शास्त्र के अनुसार किन मूलांक वालों की कुंडली में राजयोग होता है।
Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म की तारीख को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये केवल एक तारीख नहीं होती हैं, बल्कि जन्मतिथि से व्यक्ति के स्वभाव और गुण दोष के बारे में पता लगाया जा सकता है। हमारी जन्म की तारीख का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्मतिथि के आधार पर ही मूलांक की गणना की जाती है और मूलांक से हमारे भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। अंक शास्त्र के अंतर्गत कुछ ऐसे मूलांक की चर्चा की गई है। जिस मूलांक के जातक जन्म से बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों की कुंडली में राजयोग लिखा होता है। आज हम इसी मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 के जातक राजयोग लेकर पैदा होते हैं। चलिए यहां जानते हैं मूलांक 1 के बारे में।
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उन लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। सूर्य के प्रभाव के कारण इन लोगों में भरपूर ऊर्जा होती है। इसके साथ ही इनके भीतर जन्मजात ही लीडरशिप क्वालिटी देखने मिलती है। अपनी नेतृत्व क्षमता के कारण ये लोग जीवन में बहुत नाम कमाते हैं।
महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर
मूलांक 1 के जातक बहुत ही आत्मनिर्भर होते हैं। इन लोगों को किसी के ऊपर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है। इसके साथ ही ये लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। अधिक महत्वाकांक्षी होने के कारण ये लोग अपनी लाइफ में बहुत आगे बढ़ते हैं और ऊंचे पद पर पहुंचते हैं। ये लोग राजाओं की तरह अपनी जिंदगी को जीना पसंद करते हैं।
हर काम में माहिर
इस मूलांक के जातक हर काम में माहिर होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं उसे एकदम परफेक्ट करते हैं। इन लोगों को काम अधूरा छोड़ने की आदत नहीं होती है। इनकी इसी स्वभाव के कारण इनको अपने कार्यस्थल में बहुत सराहना मिलती है।
समाज में मिलता है सम्मान
मूलांक 1 वाले लोग समाज में बहुत मान- सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही ये लोग समाज सेवा में भी बहुत आगे रहते हैं। मूलांक 1 वाले अपनी मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं। इसके साथ ही ये लोग हर क्षेत्र में अपना बेस्ट देते हैं।