Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिस मूलांक के जातक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन बनते हैं। चलिए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में सारी जानकारी।
Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिस मूलांक के जातक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन बनते हैं। चलिए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में सारी जानकारी।
Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक का काफी महत्व है। व्यक्ति का मूलांक उसके भविष्य और व्यवहार के बारे में बताता है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के जीवन की दशा और दिशा भी निर्धारित होती है। हर एक व्यक्ति के ऊपर उसके मूलांक का प्रभाव जरूर होता है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक की चर्चा की गई है। जिस मूलांक के जातक एक बहुत ही बड़े बिजनेमैन बनते हैं। इस मूलांक के लोग व्यापार करने में बहुत माहिर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 5 और मूलांक 1 के जातक बहुत ही सफल बिजनेसमैन बनते हैं। ये लोग अपनी तेज दिमाग से अपने काम में बहुत सफलता हासिल करते हैं। आइए जाने इन मूलांक के बारे में।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह ग्रहों का राजा माना गया है। मूलांक 1 के लोगों पर सूर्य का प्रभाव अधिक होता है। सूर्य के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक राजाओं की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। इस मूलांक के जातक अपनी मेहनत के दम पर दुनिया में राज करते हैं। इनमें जन्मजात नेतृत्व क्षमता करने की अच्छी समझ होती है और ये अपनी तेज दिमाग से कारोबार में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास भी कूट- कूट कर भरा रहता है।
मूलांक 5
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बिजनेस करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। ये लोग हर तरह के व्यापार में अपना लोहा मनवाते हैं। इन लोगों में संवाद करने का कौशल बहुत अच्छा होता है। ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों के पास ज्यादा देकर तक पैसा टिकता नहीं है। ये लोग जितना कमाते हैं उतना ही खर्च भी करते हैं। इन लोगों में निवेश करने की भी समझदारी बहुत होती है।