Parshuram Jayanti 2025: परशुराम जयंती 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन राशि अनुसार भगवान परशुराम को प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। जानिए आपकी राशि के अनुसार क्या अर्पित करना शुभ रहेगा।
Parshuram Jayanti 2025:भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। इस साल परशुराम जयंती 29 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि राशि के अनुसार भगवान परशुराम (Parshuram Jayanti) को प्रिय चीजें अर्पित की जाएं तो उनका आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को परशुराम जयंती पर क्या अर्पित करना चाहिए।
मेष राशि के जातकों को इस दिन प्रात:काल भगवान विष्णु और परशुराम जी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल रंग के फूल और पीला चंदन अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति और बरकत बढ़ेगी। (Parshuram Jayanti 2025)
वृषभ राशि के लोग भगवान परशुराम को सफेद रंग के फूल और एक लोटा दूध अर्पित करें। इस उपाय से घर में खुशियों का वास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के फूल और शहद अर्पित करना चाहिए। इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कर्क राशि के लोगों को भगवान विष्णु और परशुराम जी की पूजा कर सफेद फूल और पीला चंदन अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से घर-परिवार में शांति बनी रहेगी और हर समस्या से राहत मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के फूल और शहद भगवान परशुराम को अर्पित करने चाहिए। इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा तथा मनचाही सफलताएं मिलेंगी।
कन्या राशि के लोगों को परशुराम जी की पूजा कर उन्हें हरे रंग के फूल और चंदन अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से देवता की कृपा से परिवार में खुशहाली आएगी और जीवन में नए अवसर मिलेंगे।
तुला राशि के जातकों को सफेद फूल और दूध अर्पित करना चाहिए। इससे घर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
वृश्चिक राशि वाले लाल रंग के फूल और चंदन अर्पित करें। इससे घर में समृद्धि आएगी, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
धनु राशि के जातक भगवान परशुराम को लाल रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इससे भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और पारिवारिक जीवन में शांति और संतोष बना रहेगा।
मकर राशि के लोगों को हरे रंग के फूल और चंदन भगवान परशुराम को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि के जातकों को सफेद रंग के फूल और दूध अर्पित करना चाहिए। इससे लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि के लोगों को भगवान परशुराम को हरे फूल और शहद अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-शांति बढ़ेगी और घर में चली आ रही कलह दूर होगी।