धर्म/ज्योतिष

सपने में चंद्रमा दिखना है लाइफ में शुभ का संकेत, जानें क्या होता है अर्थ

Sapne me chandrama: स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अक्सर सपना देखता है और हर सपने का कुछ अर्थ होता है। यहां जानते हैं सपने में चंद्रमा दिखने, सपने में बाल या नाखून काटने, खुद को सपने में पान देखने का क्या है अर्थ...
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 7:55 PM IST
Sapne me chandrama dekhana
सपने में चंद्रमा दिखना है लाइफ में शुभ का संकेत, जानें क्या होता है अर्थ

सपने में चंद्रमा दिखना

चंद्रमा को शीतलता और शांति का प्रतीक माना गया है। चंद्रमा को सपने में देखना शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके परिवार में सब कुछ ठीक होने वाला है और परिवार में किसी सदस्‍य को तरक्‍की मिलने वाली है। इसके साथ ही यह सपना व्‍यक्‍ति के मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होने का संकेत भी देता है।

सपने में बाल या नाखून काटना

यदि आपने सपने में बाल या नाखून कटते हुए देखे हैं तो यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी कोई योजना पूरी होने वाली है। हालांकि सपने में खुद अपने बाल कटते हुए देखना अच्‍छा नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं। वहीं अपने नाखूने कटते या काटते हुए देखने का अर्थ है कि आपको कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है।

ये भी पढ़ेंः

सपने में पान खाते हुए देखना

हिंदू धर्म में पूजा-अनुष्‍ठान में देवी-देवताओं को पान अर्पित किया जाता है। इस प्रकार पान को शुभ माना जाता है और सपने में पान खाते हुए देखना भी मंगलकारी होता है। अगर आपने सपने में खुद को पान खाते हुए देखा है तो आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है।


ऐसा माना जाता है कि खुद को पान खाते हुए देखने का मतलब है कि आपके घर में सुख-समृद्धि और वैभव आने वाला है। इसके साथ ही यह आपके सपनों के पूरा होने का भी संकेत देता है। पान खाने का सपना दिखने पर आप समझ जाएं कि आप सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले हैं।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Updated on:
10 Aug 2024, 7:55 PM IST
Published on: