साल 2026 में शनि ग्रह के मीन राशि में वक्री होने के कारण सिंह और धनु राशि के जातक के ऊपर शनि ढैय्या चलेगी। जिसके कारण इन राशिवालों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
Shani Dhaiya 2026: साल 2026 दो राशिवालों के लिए भारी पड़ने वाला है। शनि की ढैय्या के कारण इन लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं किन दो राशि वालों को शनि ढैय्या की मार झेलनी पड़ेगी।
Shani Dhaiya 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। इनको सबसे क्रूर ग्रह में से एक माना गया है। कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति जातक के जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। नये साल में शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि के मीन राशि में प्रवेश से दो राशि वालों पर शनि की ढैय्या चलेगी। शनि की ढैय्या के कारण इन दो राशि के जातक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साल 2026 में शनि के कारण पूरे साल उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आइए जानें किन दो राशियों को हो सकता है शनि ढैय्या से नुकसान।
सिंह
साल 2026 में सिंह राशि के जातक की कुंडली में शनि की ढैय्या चलेगी। शनि की ढैय्या के कारण सिंह राशि के जातक को आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही इस दौरान आपकी सेहत भी खराब रह सकती है। कारोबार में भारी नुकसान की संभावना है। शनि ढैय्या से आपका फोकस आपके काम में बिगड़ सकता है। इसके साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। शनि ढैय्या के बचने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 2026 बहुत सारी समस्याएं लेकर आ सकता है। आपकी कुंडली में भा शनि ढैय्या का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस समय में परिवार के साथ आपका संबंध बिगड़ सकता है। इसके साथ ही आपके सारे काम में समस्याएं आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद- विवाद बढ़ सकता है। आपको बहुत सारी चिंताएं सता सकती हैं। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लगातार मेहनत करने के बाद भी अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा। शनि ढैय्या के प्रकोप से बचने के लिए हर रोज हनुमान जी की पूजा करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव थोड़े कम हो सकते हैं।