धर्म/ज्योतिष

Shani Drishti: शनि के इशारे पर मंगल करेंगे बवाल, जानिए किन 5 राशि वालों की राह में बोएंगे कांटे

Shani Third Eye: ग्रह गोचर के लिहाज से जून का महीना बड़ा महत्वपूर्ण है। इस महीने के पहले दिन ऐसा ग्रह गोचर हुआ है, जिसके कारण पूरे जून 5 राशि के लोगों के जीवन में उथल पुथल मची रहेगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां जिनके आने वाले हैं बुरे दिन (Mangal Rashi Parivartan Mesh Rashi)

3 min read
Jun 06, 2024
मंगल पर शनि की दृष्टि का प्रभाव

मंगल और शनि रूलाएंगे खून के आंसू

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय बाद अपनी राशि बदलता है। जून की पहली ही तारीख को ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी राशि में परिवर्तन किया है। मेष राशि में मंगल का गोचर 12 जुलाई 2024 तक रहेगा। इस बीच मंगल पर कुंभ राशि में विराजमान शनि की तीसरी दृष्टि पड़ती रहेगी। इसके कारण 5 राशि के लोगों को जून के महीने में मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ेंगे। इस समय मंगल का अशुभ प्रभाव पांच राशि के लोगों के जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव लाएगा। आइये जानते हैं किन राशियों को अधिक परेशानी होगी।

कर्क राशि

ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार जून में कर्क राशि के लोगों को शनि और मंगल के अशुभ प्रभाव झेलने होंगे। इससे इस राशि के लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस समय कर्क राशि वालों को व्यापार में बड़ी धन हानि हो सकती है। इस समय धन कमाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। इससे आपके मन में निराशा हो सकती है। संभावना है कि इस समय करियर में अच्छी सफलता न मिले और समस्या का सामना करना पड़े। इस समय आर्थिक जीवन में सतर्क रहना होगा। इस समय कर्क राशि वालों के लिए रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकता है क्योंकि पार्टनर से बहस या विवाद हो सकता है। इस समय छोटी बातें बड़ा रूप ले सकती हैं। स्वास्थ्य के लिए यह समय कठिन रहेगा। सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर परेशान करेगी। नौकरी करने वालों को ऑफिस में विवाद से रूबरू होना पड़ सकता है। इसलिए किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्‍या राशि

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार जून में कन्‍या राशि के लोगों को मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव के कारण कई उतार-चढ़ाव से रूबरू होना होगा। इसलिए इस समय बड़े फैसले लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी और काफी मेहनत के बाद भी संभव है अच्छा परिणाम न मिले। यह निराश करेगा। आर्थिक मामलों में धन हानि हो सकती है। इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, लोन लेना पड़ सकता है। अगर आपका खुद का व्यापार है तो संभव है कि मनचाहा लाभ न मिले। प्रेम जीवन में अहंकार के कारण पार्टनर से रिश्ते खराब हो सकते हैं। साथ ही गले में संक्रमण और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि

शनि दृष्टि (Shani Drishti) के कारण तुला राशि के लिए भी मंगल राशि परिवर्तन घाटे का सौदा होगा। इस समय परिवार और रिश्‍ते के मोर्चे पर आपको असफलता मिलेगी। परिवार में संपत्ति की लड़ाई हो सकती है। इससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। विवाह की बात चल रही है तो अभी टल सकता है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो अभी रूके रहें, क्योंकि इस समय हानि होने की आशंका रहेगी। करियर में परेशानी आएगी और धन हानि होगी। इस समय कोई पसंदीदा मूल्यवान वस्‍तु खो हो सकती है। इस समय जिम्मेदारियां पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। रिश्ते में पार्टनर से तालमेल बढ़ाना मुश्किल होगा। इस समय धैर्य रखें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इससे तनाव भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव बड़ा दुष्‍प्रभाव डालेगा। आपकी लाइफ में हर कदम में समस्या आएगी। अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो निराशा हाथ लग सकती है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनका वरिष्ठों से विवाद हो सकता है, प्रमोशन भी रू सकता है। काम के व्यस्त शेड्यूल से नौकरी का दबाव रहेगा। आपका अपना व्यापार है तो लाभ कमाने में दिक्कत आएगी। इसी दौरान बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से समस्या और बढ़ेगी। इससे पर्याप्त धन कमाने में दिक्कत आएगी। इससे लोन लेना पड़ सकता है। यह महीना व्‍यस्‍तता से भरा होगा और परिवार को समय न दे पाने से विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और उत्साह कम रहेगा। सेहत को लेकर दिक्कत रहेगी, माता के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा।

मकर राशि

मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकर राशि वालों की सुख और सुविधा में कमी आएगी। प्रगति धीमी रहेगी। आपका खुद का व्यापार है तो सावधान रहना होगा। इस समय मकर राशि वालों को नौकरी के क्षेत्र में औसत परिणाम ही मिलेंगे, ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक समस्‍याओं की वजह से जीवनसाथी से विवाद होगा। जिन जातकों का खुद का व्यापार है तो उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्‍य की खराब सेहत की वजह से आपके खर्च बढ़ेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर