आपकी राशि मेष है तो गुरु उदय 2024 (Guru Uday 2024) आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से यह समय बेहद शुभ फलदायक है। मेष राशि वालों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो गुरु के उदय होने से आपका दांपत्य जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और साथ ही पार्टनर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, उन्हें व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।