करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार यानी 9 जून से 15 जून के सप्ताह में आपके लिए अच्छा समय है। इस समय किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। इस सप्ताह व्यवसाय में आप नए सहयोगी जोड़ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए नया सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। यदि किसी इंटरव्यू आदि में सम्मिलित होना चाह रहे हैं, तो सप्ताह आपके लिए अनुकूल मौका दे सकता है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मेष राशि वाले लोगों की मदद करने को उत्सुक रहेंगे। जिससे आपकी छवि काफी अच्छी हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान का भाव बढ़ेगा। मिथुन राशि में तीन ग्रहों के गोचर होने से आप सामाजिक रूप से भी सक्रिय हो सकते हैं। आप लोगों से मिलना पसंद करेंगे। किसी पुरानी अप्रिय घटना के कारण मन उदास हो सकता है। सहकर्मियों पर शंका न करें। कुछ लोग आपसे झगड़ने का प्रयास करेंगे। ऐसे में अपने आपको धैर्यवान और शांत बनाए रखें। सोमवार से गुरुवार तक का समय आपके लिए शुभ नहीं है। अचानक हो रहे बदलावों को लेकर तैयार रहें।
सेहतः इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी तरह के बुखार की समस्या हो तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। गणेश जी को एक सुपारी और 11 दूर्वा की गठ्ठी अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में रविवार से शनिवार के बीच यानी 9 जून से 15 जून के सप्ताह में आपके विचारों की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। अपने कौशल को बढ़ाने के लिए अध्ययन में भी रूचि ले सकते हैं। व्यवसाय में आप अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय के नए रास्ते खुलने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। सोमवार और मंगलवार आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि कानूनी मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। यदि नौकरी में बदलाव करने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं तो यह सप्ताह शुभ नहीं है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सूर्य आपकी राशि को छोड़कर मिथुन में जाएंगे जिसके प्रभाव से आप आत्मविश्वास में कमी मसहूस कर सकते हैं। बुधवार और शनिवार शुभ दिन नहीं रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृषभ राशि वाले अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। इस हफ्ते वृषभ राशि वाले मित्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद लेंगे। अपने प्रेमी को विवाह के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। बुधवार को घर में झगड़ा हो सकता है। संतान के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।
सेहतः पेट में गर्मी के कारण पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। ज्यादा देर तक भूखे न रहें। माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए। प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में वृषभ राशि वालों को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। लोगों की मदद करने के लिए आप काफी तत्पर रहेंगे। आपके सहयोग से कई लोगों के रूके हुए कार्य बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। संभव है कि आप किसी विदेश यात्रा की योजना बना लें। बुधवार को शुक्र का आपकी राशि में प्रवेश और शुक्रवार को बुध के राशि प्रवेश से निर्माण कार्यों में काफी तेजी आएगी। सरकारी नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। थोक व्यवसायियों को कारोबार में थोड़ी परेशानी होगी।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृषभ राशि वाले परिजनों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धर्म-कर्म और अन्य सामाजिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। मित्रों के साथ पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। रविवार, बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे। आपको संतान के व्यवहार पर नजर बनाए रखें। इस सप्ताह आप थोड़े आलसी हो सकते हैं, जिसके कारण आप अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। मेहनत से पीछे न हटें। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सेहतः महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसीलिए बहुत देर तक बैठ कर काम न करें। प्रतिदिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह कर्क राशि के व्यवसायियों के लिए बहुत अच्छा है। कुछ बड़े निर्णय भी कर्क राशि वाले इस सप्ताह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ मशीनी उन्नतिकरण कर सकते हैं। इससे आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह अनुसंधान संबंधी कार्यों में कर्क राशि वालों की रूचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। अपने काम पर पूरी तरह फोकस रखना होगा। आत्मविश्वास का भरपूर लाभ करियर में मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को आपको व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे अनावश्यक अपेक्षा बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों के साथ में आपके संबंध मजबूत नहीं हैं, उन पर ज्यादा भरोसा न करें।
पारिवारिक जीवनः 9 जून से 15 जून के सप्ताह में कर्क राशि वाले बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हालांकि युवाओं को प्रेम संबंधों में सतर्क रहना चाहिए। लवर्स में झगड़े की आशंका है। इस सप्ताह तीन ग्रह आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण आपका मन खराब हो सकता है। आपको अपने मान-सम्मान की चिंता रहेगी। माता-पिता बच्चों के एडमिशन और पढ़ाई को लेकर कुछ दुविधा और चिंता में हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर में तनाव हो सकता है।
सेहतः नए सप्ताह में कर्क राशि वाले असंतुलित खानपान के कारण परेशान रहेंगे। संकट नाशक गणपति स्तोत्र का नित्य पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में पहला दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। बुधवार का दिन व्यावसायिक अनुबंधों के लिए काफी अनुकूल है। इस सप्ताह सिंह राशि वाले बहुत सारे कार्यों को एक साथ पूरा करने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। विद्वानों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार को कार्यक्षेत्र में कुछ नकारात्मक माहौल हो सकता है।
लोग अपनी गलतियों का जिम्मेदार आपको ठहराने का प्रयास कर सकते हैं। सहकर्मियों से वैचारिक भिन्नता उभर के सामने आ सकती है, लेकिन आप इस स्थिति को जल्द ही अपने अनुकूल भी कर लेंगे। अपने ऊपर भरोसा बनाकर रखें। कई लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन निवेश करना चाह रहे हैं तो पहले उसके विषय में कई बार समझदारी पूर्वक रणनीति बना लें।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आप परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। प्रियजनों से उपहार मिल सकते हैं। काफी समय से लंबित यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आप जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सप्ताह के आखिर में आप अपने स्वजनों के ऊपर नाराज हो सकते हैं। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 9 जून से 15 जून का सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप जैसा चाहेंगे उसी तरह से आपको परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक उद्देश्य से आप काफी लोगों से मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में राशि स्वामी बुध और शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश आपको करियर के बेहतरीन मौके उपलब्ध कराएंगा। किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें अपेक्षा से बेहतर सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। नये व्यावसायिक संबंधों को लेकर आपको काफी सतर्क रहना होगा। लुभावने अवसरों को लेकर सावधानी रखनी होगी।
पारिवारिक जीवनः अविवाहित लोगों का इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह आपको विश्वसनीय लोगों से धोखा मिल सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैलाने का प्रयास करेंगे। बुरी संगत से पूरी तरह दूरी बनाए रखें वर्ना बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। गुस्से और उत्तेजना के कारण कई लोग आपसे शत्रु बन सकते हैं। इस सप्ताह शांत रहें।
सेहतः इस सप्ताह के मध्य में सिरदर्द की समस्या हो सकती है। रक्त से संबंधित रोग उभर के सामने आ सकते हैं। बुधवार और गुरुवार शुभ दिन नहीं रहेंगे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे नारियल की खोपरे में शक्कर और घी भरकर रखें।
Updated on:
08 Jun 2024 05:49 pm
Published on:
06 Jun 2024 01:54 pm