धर्म/ज्योतिष

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर खुलेंगे भाग्य के द्वार! 3 राशियों पर बरस सकता है अमृत और धन

Sharad Purnima 2025 का दिन बेहद खास है। 6 अक्टूबर को चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों पर अमृत वर्षा होगी। जानें इसका धार्मिक महत्व और जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलाव।

2 min read
Oct 04, 2025
Sharad Purnima 2025 (photo- gemini ai)

Sharad Purnima 2025 Rashifal: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव अपनी सोलहों कलाओं से पूर्ण होते हैं और धरती पर अमृत की वर्षा करते हैं। इसी कारण इस दिन चंद्रमा की पूजा करना, उन्हें खीर का भोग लगाना और रात को चंद्रमा की रोशनी में खीर ग्रहण करना शुभ माना जाता है। कुछ लोग इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा भी करते हैं ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

साल 2025 में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार यह दिन खास इसलिए है क्योंकि इसी दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह बदलाव कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। खासकर 3 राशियों मेष, सिंह और तुला के लिए यह पूर्णिमा अमृत वर्षा लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं इनके जीवन पर इसका असर।

ये भी पढ़ें

Sharad Purnima 2025 Date : शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, खुले में खीर कब रखें, 6 या 7 अक्टूबर को?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह शरद पूर्णिमा स्थिरता और प्रगति लेकर आ रही है। अगर लंबे समय से धन की कमी की समस्या झेल रहे थे तो अब धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। खुद का घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है और इसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बुजुर्ग जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना छोटी-मोटी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीं, अविवाहित लोग अपनी मीठी वाणी और स्वभाव से किसी खास का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। आपकी सेविंग्स बढ़ेगी और साथ ही नए स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। अगर परिवार में किसी की तबीयत खराब चल रही थी तो अब सुधार की संभावना है। घर-परिवार में रिश्तों में जो कड़वाहट थी, वह भी खत्म होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह समय आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख देगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी यह शरद पूर्णिमा बेहद शुभ साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके विरोधी हार मान जाएंगे और आप अपने मेहनती स्वभाव से बॉस का दिल जीत लेंगे। इसकी बदौलत बोनस या प्रमोशन की संभावना भी है। व्यापारी वर्ग को धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी शांति रहेगी और भाई-बहनों से चल रहे विवाद खत्म होंगे।

ये भी पढ़ें

Sharad Purnima 2025 Date : अक्टूबर में इस दिन होती है अमृत वर्षा, नोट करें तारीख, चंद्रमा की पूजा से मिलते हैं लाभ

Published on:
04 Oct 2025 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर