धर्म/ज्योतिष

Shukraditya Yog: 10 साल बाद बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन तीन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Shukraditya Rajyoga ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो शुभ ग्रह एक साथ आते हैं तो राजयोग आता है। यानी इस समय कुछ राशि के लोगों को इतना शुभ फल मिलता है कि हर मनोकामना पूरी होती है। अब 10 साल बाद शुक्र गोचर से बेहद शुभ शुक्रादित्य राजयोग बनने वाला है। आइये जानते हैं इससे किन राशियों के अच्छे दिन आएंगे।

2 min read
May 05, 2024
शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव

कब हो रहा है गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आत्मा के कारक सूर्य 14 मई 2024 को शाम 05.41 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सुख समृद्धि के कारक शुक्र 19 मई 2024 को 8.29 बजे अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इससे 10 साल बाद वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी, यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि में शुक्रादित्‍य योग का निर्माण करेगा। मान्यता है इस शुभ योग से लोगों के जीवन में शुभता आती है और उनके सब संकट दूर हो जाते हैं। उनकी धन संपदा बढ़ती है। आइये जानते हैं इस योग से किन राशियों के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा..

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रादित्‍य योग मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभफलदायक है। इसके चलते मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे मेष राशि के व्‍यापारियों को नई डील मिल सकती है और इस अवधि में उनका मुनाफा बढ़ जाएगा। जो भी मनोकामना है, वह पूरी होगी। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस समय मेष राशि वाले आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे।

वृषभ राशि

शुक्र गोचर से वृषभ राशि में ही शुक्रादित्य योग बन रहा है। इसलिए इस योग का सबसे अधिक फायदा, इसी राशि के व्यक्तियों को होगा। इस राजयोग के कारण वृषभ राशि वालों का व्‍यक्तित्‍व प्रभावशाली बनेगा। नौकरीपेशा लोग करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इन्हें उन्‍नति के शानदार मौके मिलेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी और विवाहित लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल होगा। आपका पार्टनर हर कदम पर आपका साथ देगा, आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए शादी का प्रस्‍ताव आ सकता है।

कर्क राशि

आपकी राशि कर्क है तो शुक्रादित्य योग के कारण कर्क राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को इस समय अपने करियर पर महत्‍वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। इस समय कर्क राशि वाले निवेश पर सोच सकते हैं। इस समय किए गए निवेश से आपको आगे चलकर अच्‍छा मुनाफा होगा। आपको अपनी संतान की ओर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।

Published on:
05 May 2024 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर