6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang 7 April : आज का पंचांग 7 अप्रैल 2026: शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और आज के विशेष योग

Aaj Ka Panchang 7 April 2026 : आज का पंचांग 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) जानें। इसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, चंद्र राशि और विशेष व्रत-त्योहार की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 06, 2026

Aaj Ka Panchang 7 April 2026 , आज का पंचांग 7 अप्रैल 2026

Aaj Ka Panchang 7 April 2026 : आज का पंचांग 7 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 7 April 2026 : 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का यह विस्तृत पंचांग आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और विशेष योगों की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। यदि आप किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं या यात्रा का विचार कर रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसमें राहुकाल, चौघड़िया, तिथि, नक्षत्र, योग, करण के साथ-साथ दिशा शूल और आज के विशेष पर्व एवं योगों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है।

आज का पंचांग मंगलवार 7 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 7 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 18 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमयउपयोग / महत्व
चर09:22 – 10:56सामान्य शुभ कार्यों के लिए ठीक
लाभ10:56 – 12:29लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम
अमृत12:29 – 02:03अत्यंत शुभ, सभी कार्यों हेतु श्रेष्ठ
शुभ03:35 – 05:07मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक
तिथि – पंचमी तिथि दिन 4.35 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी ।
नक्षत्र – ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 5.54 तक होगा तदुपरान्त मूल नक्षत्र होगा ।
योग – व्यतिपात योग दिन 4.16 तक रहेगा तदुपरान्त वरियान योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण दिन 4.35 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग व कुमारयोग अंतरात्रि 5-54 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – व्यतिपात पुण्यं, विश्व स्वास्थ्य दिवस, गुरु तेग बहादर जयती (प्रा. मत से), गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि,
चन्द्रमा – आज रात्रि 5.54 तक वृश्चिक राशि में होगा तदुपरान्त धनु राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 5.54 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी तदुपरान्त धनु राशि होगी ।
  • आज रात्रि 5.54 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का ज्येष्ठा नक्षत्र होगा तदुपरान्त मूल नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर नो, या, यी, यू, ये पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, उत्साही, स्पष्टवादी, परिश्रमी, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। अपना निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनको द्वा व्यवसाय, पुलिस, शोधकार्य, साधना, खनिज़ पदार्थों का व्यवसाय, खेती, पुरातत्त्व विज्ञान आदि कार्यों में सफलता मिलती है।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।