धर्म/ज्योतिष

Surya Chandra Yuti 2025: दिवाली के बाद बन रही सूर्य-चंद्र युति, इन राशियों के लिए हो सकता है गोल्डन टाइम!

Surya Chandra Yuti 2025: दिवाली 2025 के बाद सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है, जो मेष, कर्क और तुला राशि वालों के जीवन में खुशियां, धन लाभ और करियर तरक्की लेकर आएगी। जानें कैसे ग्रहों का असर आपके जीवन को बदल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2025, 3:20 PM IST
Surya Chandra Yuti
Surya Chandra Yuti

Surya Chandra Yuti 2025: ज्योतिष के अनुसार, दिवाली से पहले और बाद का समय हर साल खास माना जाता है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर और युति बनाते हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। वर्ष 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को है और इस बार दिवाली के अगले दिन सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है।

17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके चार दिन बाद, यानी 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 23 अक्टूबर की रात तक तुला राशि में रहेंगे। इस समय सूर्य करीब एक महीने तक तुला राशि में स्थित रहेंगे।

सूर्य और चंद्र ग्रह की युति

इस युति में सूर्य, जो आत्मा, मान-सम्मान, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और तेज का प्रतिनिधि हैं, चंद्रमा, जो मन, मानसिक स्थिति, सुख, वाणी और माता का प्रतिनिधित्व करता है, के साथ जुड़ता है। ऐसे में यह युति खासकर तीन राशियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा। यदि किसी दोस्त से मतभेद चल रहे हैं, तो वे खत्म हो सकते हैं। कामकाजी लोगों को अपने वाहन का सुख मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। युवाओं में पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वे निर्भय होकर अपने विचार और भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा, लेकिन उन्हें अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशिवालों के लिए सूर्य-चंद्र युति काफी शुभ मानी जा रही है। लंबे समय से परेशान कर रहे शत्रु से छुटकारा मिलने के योग बनेंगे। संपत्ति या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। घर-परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिवाली के समय यह युति बेहद लाभकारी रहेगी। किसी करीबी मित्र या संबंधी से दूरी बनी हुई थी, तो बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। कामकाजी लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अचानक किसी अज्ञात स्रोत से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत भी इस समय अच्छी रहने की संभावना है।

Updated on:
2 Oct 2025, 3:20 PM IST
Published on: