
Surya Rashi Parivartan Effect: अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार इन दिनों सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही 15 मई 2025 को अल सुबह 12.20 बजे (यानी 14 मई की रात 12.20 बजे) मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। सूर्य वृषभ राशि में एक माह यानी 15 जून तक रहेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का 6 राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां …
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वर्ना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्वभाव में क्रोध की अधिकता होगी। किसी प्रकार का पुराना रोग उभरने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्यगत लक्षणों पर बारीकी से नजर बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी।
पारिवारिक जीवन के लिए यह समय ज्यादा ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की बीमारी पर खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्न्ति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
आलस्य का त्याग करें और परिवार की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को अच्छा जॉब मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
रोगों से मुक्ति भी मिलने वाली है। इस राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार का गलत कार्य, चोरी, झूठ बोलना या विवाहेत्तर संबंधों से बचें वरना प्रतिष्ठा धूमिल होते देर नहीं लगेगी।
वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के इस गोचर के अंतिम सात दिनों में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः
विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। बाहरी खान-पान का ध्यान रखें। अधिक मात्रा में भोजन करना दुखदायी हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बंद होगा।
ये भी पढ़ेंः
भौतिक सुख-सुविधाएं, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। जो लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करना है तो वक्त अच्छा है, कार्य शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं वे बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वक्त सुधार का है।
दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाल से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा।