धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा? जानें ग्रहों के चाल बदलने से किन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी

Surya Grahan 2025: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है, जिसे लेकर लोग पहले से ही उत्सुक हैं।आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा और इसका किन राशियों पर शुभ तथा अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

3 min read
Sep 15, 2025
Solar eclipse impact on zodiac|फोटो सोर्स – Freepik

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का असर केवल वातावरण पर ही नहीं, बल्कि सभी 12 राशियों पर भी दिखाई देता है। कहते हैं कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो धरती तक सूर्य की किरणें पूरी तरह नहीं पहुंच पातीं और सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है, जिसे लेकर लोग पहले से ही उत्सुक हैं।आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा और इसका किन राशियों पर शुभ तथा अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन गलतियां से रहें सावधान

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा?

21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा और बुध भी कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा जो ज्ञान, बुद्धिमत्ता और विवेक को प्रबल करता है। वहीं, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। इस ग्रह-स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा।

कुछ राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाओं और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा, जिससे उन्हें कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह सूर्य ग्रहण बदलाव और नए अवसरों के साथ-साथ आत्मचिंतन और धैर्य की परीक्षा का समय साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं या थकान, तनाव और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी अनबन की संभावना रहेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन उसके अनुरूप फल तुरंत नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए यह समय मानसिक बेचैनी और असमंजस पैदा कर सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिल पाने से तनाव रहेगा। सेहत की दृष्टि से नींद और पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को यह सूर्य ग्रहण सीधे प्रभावित कर सकता है क्योंकि सूर्य इनका स्वामी ग्रह है। इस अवधि में आत्मविश्वास डगमगा सकता है और सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में मतभेद और तनाव देखने को मिल सकते हैं। काम में मेहनत ज्यादा लेकिन सफलता कम मिलेगी।

तुला राशि

तुला जातकों के लिए ग्रहण का समय संबंधों में खटास ला सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई रह सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से कमर और पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव और अस्थिरता लेकर आ सकता है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। करियर में मेहनत के बावजूद रिजल्ट मिलने में देरी होगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, खासकर रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

उपाय: इन राशियों के जातकों को सूर्य मंत्रों का जाप, योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। इससे मानसिक संतुलन और आत्मबल दोनों मजबूत होंगे।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। करियर और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव, रिश्तों में सुधार और सेहत में संतुलन के संकेत मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

Surya Grahan 2025 : सितंबर में इस दिन लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, दुर्लभ संयोग से इन राशियों की किस्मत चमक सकती है

Also Read
View All

अगली खबर