धर्म/ज्योतिष

Surya Rashi Parivartan: 12 माह बाद शुक्र की राशि में पहुंचे सूर्य, इन 4 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

Surya Rashi Parivartan: 14 मई 2024 को शाम 5.41 बजे बड़ा राशि परिवर्तन हुआ है। ग्रहों के राजा सूर्य 12 माह बाद शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। इससे 4 राशियों को तरक्की, धन वैभव और अपार सफलता मिलेगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (sun transit in taurus horoscope ) ...
2 min read
May 12, 2024
Surya Rashi Parivartan 2024 After 12 months
सूर्य राशि परिवर्तन वृषभ राशि में 2024

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन आय में वृद्धि, पेशेवर जीवन में स्थिरता, पारिवारिक जीवन में सुधार और नैतिक सिद्धांतों को कायम कराएगा। पेशेवर जीवन में लगातार काम करने से वेतन वृद्धि और वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। इसी तरह व्यावसायिक उद्योगों में भी आपको बड़ा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। किसी बड़े काम के लिए सराहना मिलेगी।

वृषभ राशि

सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक है। लेकिन सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए समृद्धि और व्यक्तिगत विकास की संभावना ज्यादा नहीं देखने को मिलेगी। इसके बावजूद रियल एस्टेट और निवेश के काम में लगे हुए लोगों को सफलता मिलेगी। करियर में सफलता और उन्नति औसत रहेगी। हालांकि वरिष्ठों के साथ आपके रिश्ते में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वित्तीय लाभ प्रतिबंधित रहेगा, आय का स्तर बहुत ज्यादा नहीं होगा। साथ ही बचत की संभावना भी औसत ही रहेगी।

कर्क राशि

सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों के लिए जीवन में ज्यादा संतुष्टि लेकर आएगा। इस समय आपको सकारात्मक लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से प्रशंसा मिलेगी। उनके विश्वास से आपका जीवन आसान और तरक्की वाला रहेगा। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो लाभ होगा। चारों तरफ से आपको संतुष्टि मिलेगी। इस समय आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा और रिश्ते को मजबूत बनाएगा। इस समय आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगी। इससे आप स्वस्थ रहेगा।

सिंह राशि

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए दोस्ती और साझेदारी के लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक दायरे से आपको समर्थन मिलेगा। करियर में आपके किए प्रयास में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में बचत और वित्तीय स्थिरता मिलेगी। नैतिक मूल्य को बढ़ावा देकर आपके करियर में निश्चित रूप से सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी चीजें सकारात्मक रहेगी।

Updated on:
16 May 2024 11:45 am
Published on:
12 May 2024 10:01 pm