Vakri Ketu मायावी ग्रह केतु इन दिनों कन्या राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। इस पूरे साल केतु कन्या राशि में ही भ्रमण करेगा और मई 2025 में सिंह राशि में परिवर्तन करेगा। तब तक तीन राशियों को वरदान समान अच्छे फल मिलेंगें तो आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां, जिन्हें केतु गोचर से जबरदस्त लाभ होने वाला है।
Ketu Rashi Parivartan 2024: केतु रहस्यमयी ग्रह है और यह धीमी चाल चलता है। इसके राशि परिवर्तन करने में करीब 18 महीने का समय लगता है। केतु ने 30 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में प्रवेश किया था, अभी केतु कन्या राशि में विराजमान होकर उल्टी चाल चल रहा है। अब केतु का अगला राशि परिवर्तन 2025 में मई के महीने में सिंह राशि में होगा। केतु की यह वक्री चाल कुछ राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली है। आइये जानते हैं केतु किसे वरदान देने वाला है…
2024 में केतु वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। इस समय मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। हालांकि मेष राशि वालों को इस समय व्यापार में ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक निवेश लेकर आए। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए केतु का गोचर 2024 में शुभ माना जा रहा है। इस समय वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। केतु के शुभ प्रभाव से रूके काम पूरे होंगे। धन आगमन के भी योग बनेंगे। इस समय व्यर्थ के खर्चों से बचें। अपनी और मां की सेहत पर ध्यान देना होगा। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
केतु की वक्री चाल 2024 में कर्क राशि के लोगों के लिए भी लाभदायक है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होगी। धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे सुलझेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि सेहत का ध्यान रखना चाहिए।