धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips For Toilet: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना बनवाएं टॉयलेट, जानिए क्या कहता है वास्तु नियम

Vastu Tips For Toilet: वास्तु शास्त्र में टॉयलेट के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। घर में टॉयलेट किस दिशा में बनवाना चाहिए, इसके बारे में वास्तु शास्त्र के अंतर्गत खास चर्चा की गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं टॉयलेट किस दिशा में बनवाना चाहिए।

less than 1 minute read
Jan 05, 2026
Vastu Tips For Toilet
istock

Vastu Tips For Toilet:वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर में टॉयलेट किस दिशा में बनवाना चाहिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर घर में बाथरूम गलत दिशा में बन जाए तो इससे घर में वास्तु दोष लगने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर के टॉयलेट से ही सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। अगर इसी जगह पर वास्तु दोष लग जाए तो व्यक्ति को बहुत ही नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं टॉयलेट से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में ।

टॉयलेट के लिए वास्तु नियम

किस दिशा में टॉयलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉयलेट हमेशा त्तर दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। घर के अंदर कभी भी बाथरूम दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में बाथरूम बनवाने से घर में वास्तु दोष लगता है।

इस दिशा में ना हो टॉयलेट
वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा भगवान की दिशा मानी जाती है और दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। अगर हम इन दोनों दिशा में बाथरूम बनवाते हैं तो हमें पितृ दोष का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

किस रंग से करें पेंट
बाथरूम में हमेशा हल्के रंग जैसे लाइट पीला, हरा या क्रीम कलर का ही प्रयोग करना चाहिए। बाथरूम में इन रंगों को करवाने से बाथरूम से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

किस रंग की रखें बाल्टी
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम के अंदर हमेशा नीले रंग की बाल्टी रखनाी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस रंग की बाल्टी रखने से घर में बरकत आती है। बाथरूम के अंदर काले रंग की बाल्टी रखने से बचना चाहिए।

Updated on:
05 Jan 2026 01:27 pm
Published on:
05 Jan 2026 03:00 pm