
Vivah Muhurat 2025 Hindu Panchang: हिंदू धर्म में विवाह 16 संस्कारों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में विवाह से शादी सफल होती है, इसलिए शुभ विवाह मुहूर्त में यह संस्कार किया जाता है। यह भी मान्यता है कि शुभ नक्षत्र और मुहूर्त में विवाह से दंपती का वैवाहिक जीवन सुखी बनता है। आइये जानते हैं फरवरी के विवाह मुहूर्त के बारे में
02 फरवरी 2025, रविवार उत्तराभाद्रपद व रेवती पंचमी सुबह 09 बजकर 13 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक
03 फरवरी 2025, सोमवार रेवती षष्ठी सुबह 07 बजकर 09 मिनट से शाम 05 बजकर 40 मिनट तक
12 फरवरी 2025, बुधवार माघ प्रतिपदा रात 01 बजकर 58 मिनट से सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक
14 फरवरी 2025, शुक्रवार उत्तरा फाल्गुनी तृतीया रात 11 बजकर 09 मिनट से सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक
15 फरवरी 2025, शनिवार उत्तरा फाल्गुनी व हस्त चतुर्थी रात 11 बजकर 51 मिनट से सुबह 07 बजकर 02 मिनट तक
18 फरवरी 2025, मंगलवार स्वाति षष्ठी सुबह 09 बजकर 52 मिनट से अगली सुबह 07 बजे तक
23 फरवरी 2025, रविवार मूल एकादशी दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक
25 फरवरी 2025, मंगलवार उत्तराषाढ़ा द्वादशी, त्रयोदशी सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक
ये भी पढ़ेंः
जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नए साल 2025 में पिछले साल के मुकाबले कुछ विवाह मुहूर्त कम हैं। इस साल 55 विवाह मुहूर्त थे, जनवरी के 5 विवाह मुहूर्त बीत गए, अभी 50 शादी मुहूर्त बचे हुए हैं। जबकि चातुर्मास को छोड़कर यानी देवशयनी एकादशी से देव उठनी एकादशी के समय को छोड़कर वर्ष 2024 में विवाह के लिए 58 मुहूर्त थे।