धर्म/ज्योतिष

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (9 मार्च से 15 मार्च तक), जानें कौन सा आपका Lucky Number और Lucky Colour

9 मार्च से शुरू हो रहे नए हफ्ते पर क्या कहते हैं आपके सितारे, क्या करने हैं उपाये और किन चीजों से बचना, जानिए एक्ट्रोलोजर संजीव शर्मा से...

5 min read
Mar 08, 2026
Weekly Horoscope

नए साल का तीसरी महीना यानी मार्च का महीन उतार-चढ़ा से भरा हुआ होनो वाला है। अंतरिक्ष में ग्रहों की एक ऐसी हलचल शुरू हो रही है, जो सीधे आपकी जेब, करियर और दिल के रिश्तों पर असर डालेगी। 9 मार्च से 15 मार्चा वाला ये हफ्ता आपकी वाणी और फैसलों की परीक्षा लेगा। क्या यह सप्ताह आपके लिए तरक्की के द्वार खोलेगा या आपको संभलकर चलने की चेतावनी दे रहा है? आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा

शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल

1. मेष राशि: इस सप्ताह आप खुद को मानसिक बोझ से स्वतंत्र महसूस करेंगे। लोगों से मिलने जुलने में आपकी शालीनता बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में कोई सुनहरा अवसर जीवन में गहन परिवर्तन का कारक बनेगा। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे। बस एक बात का ध्यान रखें अपनी बात स्पष्ट करें पर कड़वी ना कहें। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 होगा और शुभ रंग लाल होगा।

शुभ अंक 2 और आपका शुभ डीप रेड

2. वृष राशि : धन और मान सम्मान दोनों मिलेंगे। किसी सेमिनार या मीटिंग में आपकी बातों का दबदबा रहेगा और लोग आपको सम्मान देंगे। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और आपका शुभ डीप रेड है।

शुभ अंक 3 और शुभ रंग ऑरेंज

3. मिथुन राशि: घर हो या दफ्तर आप बिखरी हुई चीजों को अपनी सूझबूझ से व्यवस्थित कर लेंगे। खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में आपका हुनर चमकेगा जिससे लंबी यात्रा का मौका भी मिल सकता है। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और आपका शुभ रंग ऑरेंज है।

शुभ अंक 5 है और शुभ रंग रॉयल ब्लू

4. कर्क राशि: व्यक्तित्व का जादू और आंतरिक शक्ति आपको मुश्किल हालातो से बाहर निकाल ले जाएगी। दफ्तर में मुकाबला चाहे कितना भी कड़ा क्यों ना हो आप अपनी काबिलियत साबित करेंगे।अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। ध्यान करना लाभदायक रहेगा। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग रॉयल ब्लू है।

शुभ अंक 5 और शुभ रंग पिंक

5. सिंह राशि : अब समय आ गया है कि आप अपने बिजनेस और रिश्तो से उसे बोझ को उतार दें जो आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है जिंदगी में कुछ बड़े बदलाव दस्तक दे रहे हैं। निजी संबंधों दोस्तों रिश्तेदारों में भावनात्मक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेंगे। आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग पिंक है।

शुभ अंक 1और शुभ रंग पीकॉक ब्लू

6. कन्या राशि: आपकी नई सोच और उम्मीद जगाने वाली बातें लोगों के बीच आपको प्रसिद्ध कर देगी। आप अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं से कोई समझौता नहीं करेंगे। किसी अहम परिवर्तन की कगार पर गलतफहमियों और भ्रमों को एक तरफ रखकर रिश्तो को प्राथमिकताएं दें और ईमानदारी से मूल्यांकन करें।आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। बिना किसी रुकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग पीकॉक ब्लू है।

शुभ अंक 9 और शुभ रंग सी ग्रीन

7. तुला राशि: व्यक्तित्व का जादू और आंतरिक शक्ति आपको मुश्किल हालातो से बाहर निकाल ले जाएंगे।दफ्तर में मुकाबला चाहे कितना भी कड़ा क्यों ना हो आप अपनी काबिलियत साबित कर ही देंगे। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे, संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे।. भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग सी ग्रीन है।

शुभ अंक 6 और शुभ रंग रोज पिंक

8. वृश्चिक राशि: पुरानी तकरार के बाद अब शांति और सद्भाव का समय है, हालांकि हल्की बेचैनी रह सकती है। काम को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा समझौता करना पड़े तो पीछे ना हटे। स्पष्टता के मेल से कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को सुलझाने में सफल रहेंगे।अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा।लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी।आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी... विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग रोज पिंक है।

शुभ अंक 9 और शुभ रंग क्रीमी व्हाइट

9. धनु राशि: आप अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं से कोई समझौता नहीं करेंगे। रिश्तो में एक ऐसा मोड़ आएगा जो आपके लिए सुखद रहेगा... वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें.. आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग क्रीमी व्हाइट है।

शुभ अंक 5 और शुभ रंग डीप येलो

10. मकर राशि: पुरानी तकरार के बाद अब शांति और सद्भाव का समय है। रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और आप अपनी भावनाएं खुलकर साझा कर पाएंगे। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े।भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग डीप येलो हैँ।

शुभ अंक 11 और शुभ रंग रेड

11. कुंभ राशि: आने वाला कल आज के निर्णय पर निर्भर करता है। कार्यस्थल की समस्याओं को साहस से हल करें। सप्ताह के अंत तक जीवन में आशा की एक नई किरण दिखाई देगी। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे.... सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग रेड है।

शुभ अंक 10 और शुभ रंग चिली रेड

12. मीन राशि: वक्त का पहिया अपनी रफ्तार से घूम रहा है इसलिए कुछ बातों को ऊपर वाले के भरोसे छोड़ देना ही ठीक रहेगा। करियर में नए मौके और रिश्तो में सकारात्मक खुशियां लेकर आएंगे। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे।तीखी वाणी से दूसरों को ठेस पहुंचाने से बचें। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 10 है और शुभ रंग चिली रेड है।

Updated on:
08 Mar 2026 05:47 pm
Published on:
08 Mar 2026 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर