औरैया

Exit Poll 2019: अखिलेश-मायावती का गठबंधन आया काम, देखें सभी सर्वे की चौंकाने वाली तस्वीर

आखिरी चरण के चुनाव खत्म होने के बाद सभी मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल का पिटारा खोल दिया है।

2 min read
May 19, 2019
exit polls

लखनऊ. आखिरी चरण के चुनाव खत्म होने के बाद सभी मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल का पिटारा खोल दिया है। और अपने-अपने स्तर पर कराए गए सर्वे में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त मिल रही है इसका आंकलन पेश किया है। आखिरी फैसला तो 23 मई को ही आना है, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल ने संभावित नतीजे पेश किए हैं, जिसमें यूपी में भाजपा को 2014 चुनाव की तुल्ना में कम सीटें मिलती दिख रही है। और सपा-बसपा रोलोद का गठबंधन भाजपा को कांटे की टक्कर देता दिख रहा है। अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे का लेखाजोखा निम्न हैं-

- एबीपी के सर्वे के अनुसार यूपी की 80 में से 56 सीटें महागठबंधन को, 22 सीटें भाजपा को, कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं।

- सी-वोटर के अनुसार यूपी की 80 में से 40 सीटें महागठबंधन को, 38 सीटें भाजपा को, कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं।

- न्यूज 24X7 के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 51 सीटें, सपा-बसपा को 26 सीटें, वहीं कांग्रेस को महज तीन सीटों पर ही जीत मिलती दिख रही है।

- सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 52 सीटें, सपा-बसपा के खाते में 26 सीट जाती दिख रही हैं और कांग्रेस को 2 सीटों पर ही संतुष्ट होना दिख रहा है।

- टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुसार, भाजपा को 80 में से 58 सीटें मिल सकती हैं, सपा-बसपा गठबंधन को 20 सीटें, कांग्रेस को दो सीट मिलती नजर आ रही हैं।

- इंडिया टुडे के एक्सिस माई इंडिय के अनुसार भाजपा को 62-68 सीटें, सपा-बसपा को 12-16 सीटें और कांग्रेस भी यहां पर 1-2 सीटों ही जीतती नजर आ रही है।

गठबंधन का फार्मूला काम आया-
बीते वर्ष हुए उपचुनाव की तर्ज पर सपा व बसपा ने अपने गठबंधन को इस लोकसभा चुनाव में भी जारी रखा और भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने के बाद भी नतीजों पर कोई फर्क आता नजर नहीं आ रहा। वहीं देश के बाकी राज्यों को लेकर किए गए एग्जिट पोल को देखा जाए तो भाजपा बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। हालांकि अभी यह एक अनुमान है, लेकिन कहा जा रहा कि 23 मई को आने वाले नतीजों में तस्वीर बहुत नहीं बदलेगी।

वीआईपी सीटों पर यह नेता मार सकते हैं बाजी-

यूपी की वीआईपी सीटों की बात करें तो लखनऊ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की जीत लगभग पक्की हैं। वहीं वाराणसी से नरेंद्र मोदी, अमेठी में राहुल गांधी, रायबरेली में सोनिया गांधी, मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान, कन्नौज में डिंपल यादव की जीत लगभय तय हैं।

Published on:
19 May 2019 08:38 pm
Also Read
View All