9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला’, पत्नी की हत्या करने के बाद दामाद पहुंचा ससुर के घर! औरैया में हुए मर्डर केस का आरोपी गिफ्तार

Husband Murdered Wife Auraiya Case Update: औरैया में विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद उसने ससुर को घर की चाबी देकर बेटी की हत्या की बात कही थी।
2 min read
Google source verification
auraiya crime wife murder husband pramod kumar arrested

औरैया में हुए मर्डर केस का आरोपी गिफ्तार। फोटो सोर्स-X (auraiyapolice)

Husband Murdered Wife Auraiya Case Update: उत्तर प्रदेशके औरैया के बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि शराब पीने के आदी पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी रेखा देवी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने घर के बाहर ताला लगाया और खेत पर काम कर रहे अपने ससुर के पास पहुंचकर उन्हें घर की चाबी थमा दी। इस दौरान आरोपी ने अपने ससुर से कहा, '' मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला है। जाकर देख लो।'' ऐसा कहकर आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया था। इस मामले में अब आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

घटना बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव की है। मृतका रेखा देवी (35) के पिता तेजराम के अनुसार, उनका दामाद प्रमोद कुमार शराब पीने का आदी था। शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। परिजनों की माने तो, जब रेखा शराब के लिए रुपये देने का विरोध करती थी तो प्रमोद उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी में बदलाव नहीं आया।

विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप

शुक्रवार दोपहर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पति प्रमोद ने पत्नी रेखा की हत्या कर दी रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक रेखा का शव घर के कमरे में मिला था और उसके मुंह व गर्दन पर अंगोछा कसा था। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

घर पर ताला लगाकर ससुर को थमा दी चाबी

वारदात के बाद आरोपी प्रमोद ने घर के मेन गेट पर ताला लगाया और ससुर तेजराम के पास पहुंचा। प्रमोद ने ससुर को घर की चाबी दी और बेटी को मार देने की बात कही। हालांकि शुरुआत में तेजराम ने दामाद की बात को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब वह घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए तो उन्हें कमरे में बेटी का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बताया जा रहा है कि रेखा और प्रमोद के तीन बच्चे हैं। घटना के समय 2 बच्चे गांव में अपनी बुआ के घर गए हुए थे, जबकि 1 बच्चा बाहर खेल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि रेखा देवी की शादी साल 2016 में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अचनकापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार राजपूत से हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी थी। अपडेट के अनुसार पुलिस ने प्रमोद कुमार को भदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया।