27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औरैया में पुलिस मुठभेड़: गोकशी करने वाले को लगी गोली, 25 हजार रुपए का इनाम था घोषित

police encounter in auraiya: औरैया में पुलिस एनकाउंटर में गोकशी करने वाले अभियुक्त को गोली लगी। जिसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एक गोली थाना प्रभारी की जीप में लगी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
2 min read
Google source verification
मुठभेड़ में घायल को ले जाती पुलिस, फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

मुठभेड़ में घायल को ले जाती पुलिस, फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

Auraiya Police Encounter: औरैया में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोकशी के वांछित अभियुक्त को गोली लगी और गिर पड़ा। घटना के समय पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वांछित अभियुक्त बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वांछित आरोपी ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी का वांछित अभियुक्त भागने के फिराक में है। पुलिस में घेरे बंदी करने के लिए वाहन चेकिंग लगाया। रुकने का इशारा किया गया तो गोकशी के वांछित अभियुक्त ने मोटरसाइकिल की स्पीड और अधिक कर दी। घटना अजीतमल थाना क्षेत्र का है।

30-31 की रात में हुई थी गोकशी की घटना

उत्तर प्रदेश के औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखेपुर जुआ मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल गुजरी। पुलिस ने चालक को रोकने का इशारा किया। लेकिन रुकने की जगह बाइक चालक ने अपने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच हड़बड़ी में बाइक स्लिप कर गई और चालक गिर पड़ा। गिरने के बाद भी बाइक चालक के कदम नहीं रुके और उसने भागने का प्रयास किया। इस बीच उसने पुलिस पर फायर भी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त गिर पड़ा।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने दी जानकारी

क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी का इनामी अभियुक्त भागने के फिराक में है। जिसने 30-31 जुलाई की रात को गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी मिलने के बाद अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर-जुआ मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच वांछित अभियुक्त मुबारक उर्फ राजा पुत्र सादिक निवासी इस्लामनगर थाना अजीतमल मोटरसाइकिल से निकला।

25 हजार का इनाम घोषित था

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राजा के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि राजा भागने के फिराक में है। जानकारी मिलने के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच राजा मोटरसाइकिल से निकला। जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन रुकने की जगह वह भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल स्लिप करने से वह गिर गया। पुलिस पकड़ने का प्रयास किया तो राजा ने फायरिंग कर दी। जो थाना प्रभारी के जीप में लगी। जवाबी कार्रवाई में राजा को गोली लगी और वह गिर पड़ा।

अभियुक्त के ऊपर 18 मुकदमे दर्ज

सीओ ने बताया कि छानबीन के दौरान राजा के पास अवैध असलहा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। छानबीन के दौरान जानकारी हुई कि अभियुक्त के ऊपर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज है। जिनमें गोकशी, एनडीपीएस और चोरी के शामिल हैं। घायल को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

बड़ी खबरें

View All

औरैया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग