16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरैया में डॉक्टर के नदी में छलांग लगाने का मामला: शव बरामद, नर्सिंग होम संचालक किया गया गिरफ्तार

Doctor suicide case: औरैया में नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले डॉक्टर का शव आज बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Google source verification
औरैया पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

औरैया पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

Auraiya Doctor Suicide Case: औरैया में डॉक्टर सौरभ बाजपेई के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रात भर चले सर्च अभियान के बाद शव को भी बरामद कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला 15 जुलाई 2026 का है। जब डॉक्टर ने फेसबुक लाइव में आत्महत्या का कारण बताने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।

मारपीट से क्षुब्ध डॉक्टर ने किया आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के औरैया में राम अवतार मेमोरियल हॉस्पिटल उस समय विवादों में आ गया जब लखीमपुर खीरी के रहने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने फेसबुक लाइव पर नर्सिंग होम संचालक और उनके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाया। फेसबुक लाइव में डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने बताया कि वह नर्सिंग होम स्थित कमरे से वह दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। इसी बीच नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर एसके सिंह के जीजा सर्वेश सिंह ने उनके साथ मारपीट की और कमरे में ही बंद कर दिया।

कमरे में बंद किया गया

फेसबुक लाइव में सौरव बाजपेई ने बताया कि उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया है। जब भी वह यहां से छूटेंगे तो आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने अपने वीडियो में सर्वेश सिंह और उसके लड़के गौरव सिंह पर आरोप लगाया है। औरैया थाना प्रभारी के खिलाफ भी बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि औरैया थाना प्रभारी ठाकुर होने के कारण सर्वेश सिंह की मदद कर रहे हैं और उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने न्याय की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं पुलिसअधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि यमुना नदी से रेस्क्यू टीम ने आज शव को बरामद कर लिया है। जिसकी शिनाख्त सौरव बाजपेई (30) पुत्र नंदकिशोर बाजपेई निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर किया गया गिरफ्तार

मृतक परिजन ने लिखित तहरीर में बताया है कि राम अवतार मेमोरियल अस्पताल के संचालक एसके सिंह, उनके रिश्तेदारों ने मारपीट की है। इस दौरान गाली भी दी गई। जिससे क्षुब्ध होकर सौरव बाजपेई ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल के संचालक एसके सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।