15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालौन-औरैया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

UP News: प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा खेसका गांव के पास बुधवार दोपहर को सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई।
2 min read
Google source verification
Road Accident

प्रयागराज में बस में लगी भीषण आग

Road Accident: प्रयागराज और जालौन-औरैया हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा खेसका गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए यात्रियों को खींचकर बाहर निकाला। बस में आग तेजी से फैली और पूरी बस जलकर राख हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस का ड्राइवर घटना के बाद कूदकर भाग गया।

इसी तरह जालौन-औरैया हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों वाली मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक ने करीब 100 मीटर तक बाइक को घसीट लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों में दो को मृत घोषित कर दिया। एक को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शवों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र का है।

रफ्तार का कहर दो की मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित औरैया हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के समय कार की स्पीड बहुत अधिक थी। घटना के समय बाइक में कुलदीप (52) पुत्र तुलाराम, छोटे खान (45) पुत्र रजक निवासी जगह सिरसा कलार, कमलेश (30) पुत्र रमेश बैठे थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप और छोटे खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

क्या कहते हैं परिजन?

परिजनों के अनुसार कमलेश, कुलदीप, छोटे खान खेती किसानी के साथ मजदूरी का भी काम करते थे। तीनों एक साथ मजदूरी करने के लिए आते-जाते थे। आज बुधवार को भी तीनों मजदूरी के बीच लंच टाइम खाना खाने के लिए गए थे। जहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। छोटे खान के घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं जबकि कुलदीप अपने पीछे पत्नी और एक बेटा, एक बेटी छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलते दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहती है पुलिस?

घटना के संबंध में जालौन पुलिस ने बताया कि कुठौंद थाना पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का उपचार चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।