9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औरैया में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, दो को किया गया निलंबित

Auraiya Police News: औरैया में हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाते समय में बस की खिड़की से कूदकर भागा था। सर्च ऑपरेशन चला कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
2 min read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक औरैया, फोटो सोर्स- X औरैया पुलिस

पुलिस अधीक्षक औरैया, फोटो सोर्स- X औरैया पुलिस

Accused absconding from police custody arrested: औरैया में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। घेरेबंदी करके पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। जिसे पुलिस वैन से पेशी पर अदालत ले जाया गया था। जहां से वापसी के समय वह खिड़की से कूदकर फरार हो गया। सघन चेकिंग अभियान चला कर पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। कानूनी कार्रवाई करने की जानकारी दी गई है।

हत्या के प्रयास में जेल में बंद है आरोपी

उत्तर प्रदेश के औरैया में हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा रहा शातिर आरोपी नदीम उर्फ बुलेट पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनाक्रम के अनुसार नदीम को 8 अक्टूबर को पुलिस ने फफूंद रोड पर नहर बंबा के पास से गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस टीम उसे जेल ले जा रही थी। इस समय इटावा में बस की खिड़की से कूदकर वह फरार हो गया।

देर रात किया गया गिरफ्तार

नदीम के फरार होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। फरार होने की खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई टीमों का गठन किया गया। लगातार कॉम्बिंग और घेराबंदी के बाद औरैया पुलिस ने फरार नदीम उर्फ बुलेट को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया। नदीम उर्फ बुलेट शातिर किस्म का है और पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

दो को किया गया निलंबित

औरैया पुलिस ने बताया कि उसकी फरारी को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अभिरक्षा में ले जाते समय हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाह पाए गए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विभागीय जांच भी की जा रही है।