औरैया

बिजली ठेकेदार की पिता-पुत्र ने मिलकर की हत्या, बोरे में शव के साथ भर दिया था यूरिया और नमक

औरैया जिले में पिता-पुत्र ने रुपयों के लेनदेन को लेकर एक बिजली ठेकेदार (Electric Contractor) की गला रेतकर हत्या (Murder) कर, शव को नमक और यूरिया के साथ बोरे में भरकर खेत में दबा दिया
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 5:04 PM IST
auraiya
बिजली ठेकेदार की पिता-पुत्र ने मिलकर की हत्या, बोरे में शव के साथ भर दिया था यूरिया और नमक

औरैया. जिले में एक Contractor की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जिले के बिधूना के गांव उदनकपुर में पिता-पुत्र ने एक Electric Contrator की गला रेतकर murder कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर खेत में दबा दिया। बोरे में शव के साथ यूरिया और नमक भरा दिया गया जिससे की शव जल्द ही गल जाए। हत्या की खबर जब पुलिस को मिली पुलिस में जांच-पड़ताल के बाद पिता-पुत्र को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो दोनों ने शव खेत में दबे होने की बात कही। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव भी बरामद कर लिया है।

रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम उदनकपुर निवासी बिजली ठेकेदार विपिन कुमार को शुक्रवार रात घर से कुछ दूरी पर रहने वाले वीपी सिंह पुत्र महाराज सिंह घर से पार्टी देने की बात कहकर ले आए थे। देर रात तक जब विपिन घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। विपिन के बहनोई अशोक यादव ने डीजीपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद सक्रिय पुलिस ने वीपी सिंह और उसके पिता महाराज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपितों ने विपिन की रोटावेटर से फंसकर मौत होने की बात कही। आरोपितों के मुताबिक डर की वजह से उन्होंने शव को खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। बोरे में यूरिया और नमक भी मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपितों ने शव को जल्दी गलाने की नीयत से ऐसा किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसलिये की गई हत्या
परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र का आरोपितों से रुपयों का लेनदेन भी था। रुपये न देने पड़े, इसके लिए आरोपितों ने षड़यंत्र के तहत विपिन की हत्या कर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Updated on:
26 Nov 2018, 5:04 PM IST
Published on: