औरैया

शादी के रंग में भंग, शादी में आए जीजा ने दी जान

शादी के रंग में भंग, शादी में आए जीजा ने दी जान

2 min read
Apr 09, 2018

औरैया. जनपद के बेला थाना क्षेत्र के नीमहार गांव में रिश्तेदारी में आये अधेड़ ने विषम परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया कोतवाली के ताल्हेपुर गांव निवासी मुकेश 45 वर्ष पुत्र छेदालाल की ससुराल बेला थाना क्षेत्र के नीमहार गांव में है। विगत 6 अप्रैल को मुकेश अपने-साले मोहनलाल पुत्र वंशलाल की शादी की तैयारियों के लिए अपने ससुर के बुलावे पर आया था। उसके ससुर वंशलाल ने बताया कि शादी के मद्देनजर घर में काफी काम बढ़ गया था।


पुत्री रानी तो पिछले दिनों ही आ गई थी दामाद को उन्होंने रिश्तेदारी में कार्ड बंटवाने के लिए बुलवा लिया था। रोज की तरह मुकेश देर शाम खाना खाकर ऊपर छत पर निकल गया। वहीं फोन पर किसी से तेज आवाज में बात करने लगा। बात करने के लहजे से घर वालों ने अंदाज लगाया कि किसी से पैसों को लेकर गर्मागर्मी हो रही थी। बात करते करते मुकेश घर से बाहर निकल आया काफी देर हो जाने के बाद जब मुकेश घर नहीं लौटा तो घर वालों ने अंदाज लगाया कि गांव के बाहर वाले घर में सो गया होगा। सभी आश्वस्त होकर सो गए। सुबह गेंहू काटने के लिए लोग जब खेतों पर गए तब देखा कि मुकेश गांव से एक किलोमीटर दूर बेला रोड के पास खड़े बबूल के पेड़ पर अंगोछे से लटका हुआ था। परिजनों को सूचित किया गया।परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर 100 नम्बर को सूचित करना चाहा।

काफी देर बाद नम्बर लगा। 100 नम्बर के सिपाहियों ने थानापुलिस को सूचित किया। सूचना के आधे घण्टे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को पेड़ से उतराकर पंचनामे की कार्रवाई कर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक का बड़ा लड़का एक साल पहले ही एक सड़क दुर्घटना में खत्म हो चुका है, जो कि शादी शुदा था। छोटा बेटा विकास एवम एक पुत्री इलाहाबाद में अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करते है। मृतक का लड़के के ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। ऐसी संभावना मृतक की पत्नी रानी ने व्यक्त की। थानाध्यक्ष बेला दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है।जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Apr 2018 02:37 pm
Published on:
09 Apr 2018 02:35 pm
Also Read
View All