औरैया

सपा की साइकिल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

अखिलेश यादव के इस प्लान में शामिल हुए कई बड़े नेता

2 min read
Sep 08, 2018
अखिलेश यादव के इस प्लान में शामिल हुए कई बड़े नेता

औरैया. समाजवादी पार्टी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में चलाई जा रही आक्रोश रैली के अन्तर्गत कस्बा में पूर्व विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में साईकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। साईकिल यात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नहर पुल पर जाम लग गया। साईकिल यात्रा में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री सहित कई बड़े नेता शामिल हुए l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के आव्हान पर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाई जा रही 'लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' साईकिल रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में साईकिल यात्रा निकाली जा रही है।

उन्ही के आव्हान पर नहर कोठी से एक विशाल साईकिल यात्रा का शुभारम्भ किया। जिसमें पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व मन्त्री विनोद यादव कक्का, जिलाध्यक्ष राम लखन प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये कस्बा में साईकिल यात्रा निकाली। साईकिल यात्रा का चेयरमैन राजू पोरवाल ने स्वागत किया।

नेविलगंज में शांति वाटिका पर जिला सचिव वीरू पोरवाल ने साईकिल यात्रा का स्वागत किया गया। उसके बाद साईकिल यात्रा का तेजपुर स्थित प्रधान प्रमोद यादव के आवास पर स्वागत किया गया। साईकिल यात्रा कस्बा के बाद सीधे बिधूना के लिये प्रस्थान कर गयी साईकिल यात्रा में साईकिल यात्रियों सहित दर्जनों वाहन यात्रा के पीछे चल रहे थे।

जिसमें सैकड़ों साईकिल यात्री सपा का झंडा एवं गले में सपा का गमछा डाले पूरे जोश के साथ मौजूद रहे। यात्रा के चलते कस्बा के नहर पुल पर लगा रहा जाम साईकिल यात्रा में आये हुजूम के चलते जहां कस्बा में लोग निकलने में परेशान होते रहे। वहीं नहर कोठी से जैसे ही साईकिल यात्रा का शुभारम्भ हुआ वैसे ही नहर पुल पर जबरदस्त जाम लग गया। जिसके चलते आम राहगीर एवं वाहनों की लम्बी लाइने लग गयीं। जिसके चलते लोग भारी परेशानी में देखे गये।

Updated on:
08 Sept 2018 02:54 pm
Published on:
08 Sept 2018 12:24 pm
Also Read
View All